बैडमिंटन एशिया तकनीकी समिति ने पीवी सिंधु से मांगी माफी

Updated on 05-07-2022 11:23 PM

बैडमिंटन एशिया तकनीकी समिति के अध्यक्ष चिह शेन चेन ने दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु से अप्रैल में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के महिला एकल सेमीफाइनल मैच के दौरान रेफरी द्वारा की गई “मानवीय त्रुटि” के लिए माफी मांगी है।

जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के बीच में अंपायरों द्वारा एक गलत निर्णय के कारण सिंधु को हार का सामना करना पड़ा था और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था जो एशिया चैंपियनशिप में सिंधु का दूसरा पदक था।

अधिकारी ने सिंधु को लिखे पत्र में कहा, दुर्भाग्य से, हम इस समय कोई सुधार नहीं कर सकते। हालांकि, हमने इस मानवीय त्रुटि की पुनरावृत्ति से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। आपको हुई असुविधा के लिए हम ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं। हमारा मानना है कि यह खेल का हिस्सा है और इसे इसी रूप में स्वीकार किया जाता है।

यह घटना तब हुई थी जब सिंधु पहला गेम जीतने के बाद दूसरे गेम में 14-11 से आगे चल रही थी, जब अंपायर ने उन्हें सर्विस करने के लिए बहुत अधिक समय लेने के लिए एक अंक का जुर्माना लगा दिया। सिंधु ने इसके बाद अपनी लय खो दी और मैच 21-13, 19-21, 16-21 से हार गईं।

चेयर अंपायर द्वारा यामागुची को शटल सौंपने के लिए कहने के बाद भारतीय को मुख्य रेफरी के साथ एक चर्चा करते हुए देखा गया था, लेकिन इन सबका कोई असर नहीं हुआ।

मैच के बाद सिंधु ने कहा था, अंपायर ने मुझसे कहा था कि आप बहुत समय ले रही हैं, लेकिन प्रतिद्वंद्वी उस समय तैयार नहीं था। लेकिन अंपायर ने अचानक उसे प्वाइंट दिया और यह वास्तव में अनुचित था। मुझे लगता है कि यह एक कारण था कि मैं हार गई। मेरा मतलब है कि यह मेरी भावना है क्योंकि उस समय मैं 14-11 से आगे थी और यह 15-11 हो सकता था लेकिन इसके बजाय, यह 14-12 हो गया और उसने लगातार अंक लिए। मुझे लगता है कि यह बहुत अनुचित था। शायद मैं जीत जाती और फाइनल में खेलती।

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) एथलीट्स कमीशन ने इस फैसले का विरोध करते हुए तुरंत विश्व निकाय और एशिया बैडमिंटन परिसंघ को एक पत्र लिखा था।

सिंधु वर्तमान में कुआलालंपुर में मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.