स्वास्थ्य संस्थाओं में उपकरण और मानव संसाधन की उपलब्धता समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाये: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Updated on 09-04-2025 01:06 PM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए स्वास्थ्य संस्थाओं में उपकरण की उपलब्धता और मानव संसाधन की नियुक्ति समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सुलभ एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिये।

अनमोल 2.0 पोर्टल के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने फार्मासिस्ट ग्रेड-2, नेत्र सहायक एवं ओ.टी. टेक्नीशियन के पदों की समयबद्ध भर्ती के लिए आवश्यक प्रावधान करने के निर्देश दिये। साथ ही नर्सिंग पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया कर्मचारी चयन मंडल (ई.एस.बी.) के माध्यम से भी प्रारंभ किए जाने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अनमोल 2.0 पोर्टल के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अनमोल पोर्टल के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की डाटा एंट्री, फॉलोअप और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया सुनिश्चित होनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह पोर्टल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के साथ-साथ मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

चिकित्सा महाविद्यालयों में कैथ लैब और कैंसर केयर ब्लॉक की स्थापना के लिए करें आवश्यक कार्यवाही

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने समस्त चिकित्सा महाविद्यालयों में कैथ लैब और कैंसर केयर ब्लॉक की स्थापना के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक में डायलिसिस यूनिट एवं ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गंभीर बीमारी की स्थिति में नवीन स्थानांतरण नीति के तहत अनुमोदन उपरांत आवश्यक आदेश जारी करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ऑनलाईन स्थानांतरण पोर्टल (ई-एचआरएमएस) की समीक्षा की और 10 दिवस के भीतर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कैबिनेट अनुमोदन के लंबित प्रस्तावों की समीक्षा की। जिनमें सतना मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्वीकृति, नवीन जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सी.एम.एच.ओ.) कार्यालय की स्थापना, रीवा एवं इंदौर मेडिकल कॉलेज के उन्नयन के प्रस्ताव सम्मिलित हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्योपुर एवं सिंगरौली मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्ति, फर्नीचर, उपकरण की व्यवस्था समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए जिससे आगामी ऐकडेमिक सत्र से इनका संचालन प्रारम्भ किया जा सके। 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नवीन आईपीएचएस मानकों के अनुसार प्रत्येक जिला चिकित्सालय में फॉरेंसिक विशेषज्ञ की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। पूर्व की स्वास्थ्य निवेश नीति से संबंधित लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के साथ-साथ नवीन स्वास्थ्य निवेश नीति के तहत A, B एवं C श्रेणीकरण कर प्राप्त आवेदनों का निराकरण भी प्राथमिकता से करने को कहा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि सीएचसी को एफ.आर.यू. (फ़र्स्ट रेफ़रल यूनिट) के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक स्पेशलिस्ट की नियुक्ति की कार्यवाही शीघ्र पूरी की जाए। ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के लिये 450 स्टाफ नर्स की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, आयुक्त श्री तरुण राठी सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
एम्स के गेट नंबर 2 के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे सर्विस रोड की बाउंड्री में पड़े कचरे में 2 कर्मचारियों ने आग लगा दी। इससे यहां लगे 20…
 18 April 2025
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की सलाह के बाद मप्र सहकारिता विभाग ने अपने लक्ष्यों की समीक्षा की है। इसके बाद नए सिरे से योजना बनाई गई है।…
 18 April 2025
मां के सामने जवान बेटा नदी में डूब गया। उसकी जान चली गई। वह नदी में नहाने उतरा था।ये दर्दनाक घटना गुरुवार को बैतूल में हुई है। मृतक का नाम…
 18 April 2025
कोलार के हिनौतिया आलम के एक खेत में गुरुवार दोपहर को महिला की जली हुई लाश मिली है। लाश की शिनाख्त उर्मिला शुक्ला (62) के रूप में हुई है। देर…
 18 April 2025
मध्यप्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में वन पुनर्स्थापना, जलवायु परिवर्तन और समुदाय-आधारित आजीविका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला हो रही है। वन विभाग की इस कार्यशाला का मुख्यमंत्री…
 18 April 2025
मध्यप्रदेश की सिटी ऑफ जॉय यानी, मांडू और राम राजा की नगरी ओरछा समेत महेश्वर-धार के टूरिस्ट स्पॉट पर अब दिव्यांगजनों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इनमें रैंप, ब्रेल साइन बोर्ड…
 18 April 2025
भोपाल के जिस प्राइवेट स्कूल में 6 महीने पहले 3 साल की बच्ची से रेप हुआ था, उस स्कूल की सत्र 2025-26 के लिए मान्यता रिन्यू नहीं होगी। जिला शिक्षा…
 18 April 2025
भोपाल। गुजरात एवं राजस्थान में तपिश काफी बढ़ गई है। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इसी क्रम में…
 18 April 2025
 भोपाल। प्रदेश में मोहन यादव सरकार को डेढ़ वर्ष होने जा रहा है, लेकिन राजनीतिक नियुक्तियां नहीं हुई हैं। उधर, मंत्रिमंडल विस्तार का भी नेताओं को इंतजार है। पूर्व मंत्री गोपाल…
Advt.