11 जून से शुरू होगी ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल लीग : मैकलाहन

Updated on 17-05-2020 08:23 PM

मेलबर्न। कोरोना महामारी के कारण बंद ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल लीग अब अगले माह 11 जून से शुरू होगी।  ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल लीग (एएफएल) के मुख्य कार्यकारी गिलियन मैकलाहन ने कहा है कि अगले चार दौर के मैचों का कार्यक्रम दस दिन के अंदर ही जारी कर दिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक देखी जाने वाली लीग एएफएल को केवल एक दौर के मैचों के बाद 22 मार्च को ही निलंबित कर दिया गया था। मैकलाहन ने कहा, ‘’आज कोरोना के बाद की इस नई तरह की दुनिया में मैं एएफएल की वापसी की घोषणा करना चाहता हूं। सोमवार से सभी क्लब अभ्यास करना शुरू कर देंगे जबकि एक सप्ताह बाद पूर्ण अभ्यास शुरू हो जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि एएफएल के सभी खिलाड़ियों का सप्ताह में दो बार कोरोना वायरस के लिए परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही खेल के दौरान सरकार के सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए खेल के दौरान सामाजिक दूरी रखना जरुरी होगा। इसके साथ ही सभी मुकाबले खाली स्टेडियमों में खेले जाएंगे। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
 06 March 2026
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 06 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
 06 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
 05 March 2026
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
Advt.