आतिशी का कार्यकर्ताओं के साथ डांस:रिजल्ट के बाद कहा था- जश्न मनाने का समय नहीं

Updated on 09-02-2025 01:22 PM

दिल्ली विधानसभा चुनावों में जहां एक तरफ AAP के सभी दिग्गज हार गए, वहीं पूर्व CM आतिशी ने कालकाजी विधानसभा से अपनी जीत बरकरार रखी। जीत के बाद उन्होंने कहा- जश्न मनाने का समय नहीं, भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

शनिवार देर शाम उनका एक वीडियो सामने आया। जिसमें वो जीत का जश्न मनाते हुए दिख रही थीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए AAP से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने लिखा, 'यह कैसी बेशर्मी है? पार्टी हार गई, सारे बड़े नेता हार गए और आतिशी मार्लेना इस तरह जश्न मना रही हैं'

मालीवाल ने कहा- आतिशी किस बात का जश्न मना रही

स्वाति मालीवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'आतिशी को खुद पर शर्म आनी चाहिए। दिल्ली में AAP सत्ता से बाहर हो गई। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित बड़े नेता चुनाव हार गए। आतिशी किस बात का जश्न मना रही थीं- AAP की हार का'।

आतिशी ने जीत के बाद लड़ाई जारी रखने की कसम खाई

इससे पहले भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,580 वोटों से हराने के बाद आतिशी ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की कसम खाते हुए मतदाताओं को उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया।

आतिशी ने कहा, ‘मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए मैं कालकाजी के लोगों को धन्यवाद देती हूं। मैं अपनी टीम को बधाई देती हूं जिन्होंने बाहुबल के खिलाफ काम किया। हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं।’



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2025
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राज्य वक्फ बोर्ड में नियुक्ति को लेकर अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा- राज्य बार काउंसिल का एक्टिव मेंबर ही राज्य वक्फ बोर्ड का सदस्य…
 24 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ व्यापार के लिए एकमात्र जमीनी रास्ते अटारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) को तत्काल बंद करने…
 24 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बहन सृष्टि का हरियाणा के CM नायब सैनी के सामने गुस्सा फूट पड़ा। सृष्टि…
 24 April 2025
दिल्ली हाई कोर्ट ने महिला के मर्डर के आरोप में जेल में बंद शख्स को जमानत दे दी। वो साल 2018 से जेल में बंद था। उसे जिस महिला के…
 24 April 2025
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। बुधवार को आईएसआईएस कश्मीर नाम की मेल आईडी से दो मेल आए। दोनों…
 24 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के शिकार जयपुर के नीरज उधवानी (33) का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई किशोर उधवानी ने मुखाग्नि दी। झालाना स्थित…
 24 April 2025
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी। सीएम साय, डिप्टी सीएम…
 24 April 2025
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पिछले 24 घंटे में लगातार तीसरा एनकाउंटर चल रहा है। सुरक्षाबलों ने उधमपुर के डूडू बसंतगढ़ में कुछ…
 23 April 2025
महाराष्ट्र में स्‍कूली पढ़ाई के लिए अब हिंदी अनिवार्य भाषा नहीं होगी। राज्य सरकार ने हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा बनाने का निर्णय वापस ले लिया है। शिक्षा मंत्री दादाजी…
Advt.