मुंगेर में ASI की हत्या,रॉड से सिर पर वार किए:नीचे गिरे तो 20 फीट तक घसीटा, डॉक्टर बोले- खोपड़ी की हड्‌डी टूट चुकी थी

Updated on 15-03-2025 01:19 PM

मुंगेर में शुक्रवार को ASI संतोष कुमार की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शराब पीकर हंगामे की सूचना पर वे अपनी टीम के साथ ITC नंदलालपुर गांव गए थे।

उनके सिर पर लोहे की रॉड से कई बार किए गए। डॉक्टर ने बताया- 'सिर में 8 शार्प इंजरी के निशान मिले हैं। खोपड़ी की हड्‌डी तक टूट चुकी थी।'

भास्कर की टीम इस हमले के बाद ग्राउंड पर पहुंची। मौके पर अब भी ASI के खून के निशान मौजूद हैं। हमले के बाद संतोष कुमार को 20 फीट तक घसीटा गया था।

हथियार छीनकर कस्टडी से भागने लगा अपराधी, पैर में लगी गोली

हमले के बाद पुलिस टीम ने आरोपी गुड्डू यादव को गिरफ्तार कर लिया। टीम उसे लेकर मुख्य आरोपी को पकड़ने जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इसमें SHO सहित 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद गिरफ्तार गुड्डू यादव ने सिपाही का हथियार छीन लिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने अपराधी को पैर में गोली मारी, जिससे वो घायल हो गया। सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ASI को मारकर मेरे घर के सामने फेंक गए

ASI संतोष कुमार, प्रदीप कुमार की शिकायत पर गांव में पहुंचे थे। प्रदीप ने बताया- 'हम सब घर में होली खेल रहे थे। रणवीर यादव शराब पीकर गाली दे रहा था। मैंने चौकीदार से शिकायत की। कहा- अधिकारियों को बताइए ,इसे लेकर जाएंगे। थोड़ी देर में मेरा बेटा आया उसके सिर में चोट थी। रणवीर यादव ने हमला किया था।'

'मेरी मां को भी मारा था। इसके बाद मैं पुलिस थाने गया। पुलिस गांव में आई। संतोष कुमार के साथ एक ड्राइवर और एक और पुलिस वाला था। उन्होंने कहा आप घर में ही रहिए हम समझा देंगे। थोड़ी देर बाद संतोष कुमार को मारकर उन्होंने मेरे दरवाजे पर रख दिया।'

मुंगेर में इलाज के बाद पटना रेफर किया गया

मुंगेर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।

ITC नंदलालपुर में डायल 112 को दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। ASI संतोष कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वे दोनों पक्षों को समझा कर शांत कर रहे थे। इसी दौरान एक पक्ष ने धारदार हथियार से उनके सिर पर हमला कर दिया।

संतोष कुमार डायल 112 में तैनात हैं। शुक्रवार शाम करीब 7:45 बजे उनके ऊपर हमला हुआ है। वे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में टीम के साथ विवाद सुलझाने गए थे।

संतोष कुमार भभुआ के रहने वाले हैं। वे पिछले एक साल से मुफ्फसिल थाने में तैनात थे। अभी में वे डायल 112 की टीम में ड्यूटी कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सदर SDPO अभिषेक आनंद समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

चाचा बोले- अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए

ASI के चाचा गुप्तेश्वर सिंह और ग्रामीण अरविंद सिंह ने बताया-'पहले तो संतोष ने दोनों पक्षों को समझा दिया था, लेकिन किसी ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। होली के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए गए संतोष की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। परिवार की मदद के साथ सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए।'

बदमाशों के मन में पुलिस का खौफ नहीं

ग्रामीणों का कहना है- 'लोगों के मन से पुलिस का डर खत्म हो गया है। जब प्रशासन ही सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे होगी।' घटना की सूचना मिलते ही पूरा परिवार कैमूर से मुंगेर के लिए रवाना हो गया है।

सिर में 7 से 8 शार्प इंजरी है

सबसे पहले संतोष कुमार को मुंगेर के ही एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर अयूब आलम ने बताया- 'जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उस वक्त उनकी हालत बेहद ही गंभीर थी। उनके ब्रेन में 7-8 जगहों पर शार्प इंजरी थी। किसी तेज धारदार हथियार से मारा गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2025
पंजाब में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस का दावा है कि खालिस्तान समर्थक और सांसद अमृतपाल के समर्थक इसकी तैयारी कर…
 22 April 2025
वन नेशन-वन इलेक्शन पर जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की 22 अप्रैल को बैठक शुरू हुई। मीटिंग में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज 'नेशनल हेराल्ड की लूट' लिखा बैग लेकर पहुंची।स्वराज ने…
 22 April 2025
भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में पहली बार अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी है। यह जिम्मेदारी भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता को मिलेगी।भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने…
 22 April 2025
नए वक्फ कानून के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) आज मंगलवार को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है। 'वक्फ बचाव अभियान' के तहत तालकटोरा स्टेडियम में…
 22 April 2025
जम्मू-कश्मीर के रामबन में स्थानीय लोगों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की गाड़ी रोक ली। महिलाएं गाड़ी के सामने आ गईं और हाथ जोड़कर रोने लगीं। लोगों ने कहा…
 22 April 2025
कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की हत्या के मामले में पत्नी पल्लवी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां…
 22 April 2025
बेंगलुरु में वायुसेना अधिकारी और उनकी अफसर पत्नी से मारपीट के मामले में नया CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज से साफ है कि विंग कमांडर की ओर से भी…
 22 April 2025
बाबा रामदेव के शरबत जिहाद VIDEO पर मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई। हाईकोर्ट ने कहा कि यह बयान माफी लायक नहीं है। इसने कोर्ट की अंतरआत्मा झकझोर दी।कोर्ट…
 21 April 2025
सुप्रीम कोर्ट आज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नए वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में एडवोकेट शशांक शेखर झा ने…
Advt.