अशोकनगर पुलिस का सीसीटीएनएस में 07 माह से मध्यप्रदेश मैं डंका लगातार अव्वल रहकर पेश किया उदाहरण

Updated on 19-08-2026 07:23 PM
स्वदेश समाचार 
ब्यूरो 
अशोकनगर:-
अशोकनगर पुलिस सीसीटीएनएस रैंकिंग में प्रदेश में अव्वल, लगातार 07 माह से प्रदेश में प्रथम स्थान पर बरकरार
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी माह जुलाई 2026 की सीसीटीएनएस रैंकिंग में जिला अशोकनगर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार पुनः पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
उल्लेखनीय है कि जिला अशोकनगर विगत 07 माह से लगातार इस रैंकिंग में शीर्ष स्थान बनाए हुए है। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक अशोकनगर  राजीव कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व, प्रभावी मॉनिटरिंग एवं सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। यह उपलब्धि केवल विभागीय कार्यकुशलता का प्रतीक नहीं, बल्कि नागरिकों को प्रदान की जा रही सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित पुलिस सेवाओं का प्रमाण है। पुलिस द्वारा तकनीक के प्रभावी उपयोग से पारंपरिक पुलिसिंग की सीमाओं को समाप्त कर सेवाओं को आमजन के मोबाइल तक पहुंचाया गया है।
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर  राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गए थे कि थाना स्तर पर पंजीबद्ध अपराधों, विवेचना, आरोपियों, गवाहों, जब्ती, निराकरण एवं अन्य विधिक कार्यवाहियों से संबंधित सभी जानकारी सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर में उपयुक्त, शुद्ध एवं तथ्यात्मक रूप से एवं समय पर दर्ज की जाए। साथ ही डाटा क्वालिटी एवं डाटा क्वांटिटी के मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने हेतु विशेष रूप से जोर दिया गया।
दरसल देखा जाए तो  CCTNS (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) एक अखिल भारतीय परियोजना है जिसके माध्यम से अपराध और अपराधियों का एक राष्ट्रव्यापी डेटाबेस तैयार किया जाता है। इसमें थानों के कामकाज को पेपरलेस बनाने और ऑनलाइन निगरानी की सुविधा मिलती है, जिससे अपराधियों को पकड़ने और विवेचना में तेजी आती है।
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर  राजीव कुमार मिश्रा ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि, यह सफलता पूरी टीम के समर्पण और तकनीकी सजगता का परिणाम है। हमारा लक्ष्य है कि हम न केवल डेटा एंट्री में प्रथम रहें, बल्कि तकनीक के माध्यम से जनता को त्वरित न्याय और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने में भी अग्रणी बने रहें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
स्वदेश समाचार ब्यूरो अशोकनगर:-अशोकनगर पुलिस सीसीटीएनएस रैंकिंग में प्रदेश में अव्वल, लगातार 07 माह से प्रदेश में प्रथम स्थान पर बरकरारपुलिस मुख्यालय द्वारा जारी माह जुलाई 2026 की सीसीटीएनएस रैंकिंग में जिला…
 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
Advt.