फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अर्जेंटीना टीम का ऐलान, इंजरी के बाद भी मेसी को मिला मौका, 9 चैंपियन खिलाड़ी शामिल

Updated on 29-05-2026 02:05 PM
नई दिल्ली: अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए 26 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। लियोनेल मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से उतरेगी। फीफा वर्ल्ड कप में ब्राजील ने 1962 में आखिरी बार अपने खिताब का बचाव किया था। इसके बाद से कोई भी टीम लगातार दो बार विश्व कप की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं कर सकी है। मेसी के नेतृत्व में अर्जेंटीना टीम का अटैक काफी मजबूत नजर आ रहा है। मेसी का साथ इंटर मिलान के स्ट्राइकर लुटारो मार्टिनेज और एटलेटिको मैड्रिड के जूलियन अल्वारेज देते हुए नजर आएंगे।

नए खिलाड़ियों को मिला मौका

कोच स्कालोनी ने इस बार कुछ नए खिलाड़ियों पर भी भरोसा जताया है, जो कतर वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा नहीं थे। इनमें वैलेंटिन बार्को शामिल हैं, जिन्होंने यूरोप में बेहतरीन सीजन खेला। इसके अलावा जोस मैनुअल लोपेज को भी मौका मिला है। वह ब्राजील के क्लबपाल्मेरास के सेंटर-फॉरवर्ड हैं और जरूरत पड़ने पर अल्वारेज और मार्टिनेज के बैकअप के रूप में खेल सकते हैं। निको पाज को भी टीम में जगह दी गई है। उन्होंने कोमो 1907 के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिए कोचिंग स्टाफ उन्हें काफी पसंद करता है।

क्या चोटिल हैं मेसी?

लियोनेल मेसी अपना छठा वर्ल्ड कप खेलने उतरेंगे। इंटर मियामी के लिए अपने आखिरी मैच में मेसी दिक्कत में नजर आए थे और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। हालांकि, क्लब ने बताया था कि उनकी इंजरी गंभीर नहीं है और उनके बाएं हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों में सिर्फ थकान है। स्कालोनी ने कहा, 'हम ट्रेनिंग कॉम्प्लेक्स में मेसी का गेम देख रहे थे, जब हमें एहसास हुआ कि उन्होंने सब्स्टीट्यूट होने के लिए कहा था। वह ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। शुरुआती रिपोर्ट बहुत बुरी नहीं हैं। जाहिर है कि हम चाहते थे कि उन्हें कुछ भी न हुआ होता। अब हमें बस इंतजार करना होगा और देखना होगा कि चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं। मुझे लगता है कि यह कन्फर्म करने के लिए कि क्या स्थिति सच में वैसी ही है जैसी वे कह रहे हैं, उनके और टेस्ट होंगे।'

पिछले वर्ल्ड कप के 9 खिलाड़ी स्क्वाड का हिस्सा

चार साल पहले अर्जेंटीना को चैंपियन बनाने वाले 9 खिलाड़ियों को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है। फ्रेंको अरमानी, जुआन फोयथ, जर्मन पेजेला, मार्कोस एक्यूना, एंजेल डि मारिया, एलेजांद्रो गोमेज, गुइडो रोड्रिगेज, पाउलो डायबाला, एंजेल कोरेया और फ्रेंको मास्टैंटुओनो को इस बार टीम में शामिल नहीं किया गया है। अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का आगाज 16 जून को अल्जीरिया के खिलाफ करेगी। इसके बाद ग्रुप जे में टीम की भिड़ंत ऑस्ट्रिया और जॉर्डन से होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 June 2026
नई दिल्ली: महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को चार जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका के दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया।…
 12 June 2026
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सोमवार यानि 8 जून को लंदन के एक नाइटक्लब विवाद में घिरते हुए नजर आए हैं। जिसके बाद उन्हें और तेज गेंदबाज…
 12 June 2026
नई दिल्ली: 11 जून से फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। पहले मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी। इस बीच हैती को अपने ओपनिंग…
 12 June 2026
नई दिल्ली: जापान की फुटबॉल टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने ओपनिंग मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान वातारू एंडो ने पैर की चोट…
 12 June 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मशहूर निशानेबाज और कोच के रूप में मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में दो पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जसपाल…
 12 June 2026
 वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच किंग्स्टन के सबिना पार्क में पहला मुकाबला खेला गया। जिसमें मेजबानों ने…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.