गुजरात भाजपा के एक और नेता की कोरोना से मौत

Updated on 07-10-2020 10:42 PM

अहमदाबाद | गुजरात भाजपा के एक और नेता की कोरोना से मौत हो गई| अरवल्ली जिला भाजपा सचिव गजानंदभाई की कोरोना ने जान ले ली| शामलाजी अडा आठम प्रजापति समाज के प्रमुख गजानंद पाल्ला में रहते थे और स्थानीय स्कूल में बतौर आचार्य सेवारत थे| गजानंदभाई की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था| तबियत में सुधार नहीं होने पर गजानंद को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया| जहां 20 दिनों से उनका उपचार चल रहा था| गजानंदभाई की मौत से पाल्ला में शोक व्याप्त है| गौरतलब है कि गुजरात में कोरोना से 3500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है| मंगलवार को गुजरात में कोरोना के 1335 नए केस दर्ज हुए थे और 1473 लोगों को डिस्चार्ज किया गया था| जबकि 10 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई थी| राज्य में अब तक 125243 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं| राज्य में रिकवरी रेट 86.16 है| फिलहाल राज्य में कोरोना के 16597 सक्रिय मरीज हैं|


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
एम्स के गेट नंबर 2 के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे सर्विस रोड की बाउंड्री में पड़े कचरे में 2 कर्मचारियों ने आग लगा दी। इससे यहां लगे 20…
 18 April 2025
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की सलाह के बाद मप्र सहकारिता विभाग ने अपने लक्ष्यों की समीक्षा की है। इसके बाद नए सिरे से योजना बनाई गई है।…
 18 April 2025
मां के सामने जवान बेटा नदी में डूब गया। उसकी जान चली गई। वह नदी में नहाने उतरा था।ये दर्दनाक घटना गुरुवार को बैतूल में हुई है। मृतक का नाम…
 18 April 2025
कोलार के हिनौतिया आलम के एक खेत में गुरुवार दोपहर को महिला की जली हुई लाश मिली है। लाश की शिनाख्त उर्मिला शुक्ला (62) के रूप में हुई है। देर…
 18 April 2025
मध्यप्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में वन पुनर्स्थापना, जलवायु परिवर्तन और समुदाय-आधारित आजीविका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला हो रही है। वन विभाग की इस कार्यशाला का मुख्यमंत्री…
 18 April 2025
मध्यप्रदेश की सिटी ऑफ जॉय यानी, मांडू और राम राजा की नगरी ओरछा समेत महेश्वर-धार के टूरिस्ट स्पॉट पर अब दिव्यांगजनों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इनमें रैंप, ब्रेल साइन बोर्ड…
 18 April 2025
भोपाल के जिस प्राइवेट स्कूल में 6 महीने पहले 3 साल की बच्ची से रेप हुआ था, उस स्कूल की सत्र 2025-26 के लिए मान्यता रिन्यू नहीं होगी। जिला शिक्षा…
 18 April 2025
भोपाल। गुजरात एवं राजस्थान में तपिश काफी बढ़ गई है। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इसी क्रम में…
 18 April 2025
 भोपाल। प्रदेश में मोहन यादव सरकार को डेढ़ वर्ष होने जा रहा है, लेकिन राजनीतिक नियुक्तियां नहीं हुई हैं। उधर, मंत्रिमंडल विस्तार का भी नेताओं को इंतजार है। पूर्व मंत्री गोपाल…
Advt.