पाकिस्तान की एक और बेइज्जती, भारत से हारने वाले मैच में गलत झंडा दिखाया गया, FIH से क्या भूल हुई?
Updated on
24-06-2026 12:45 PM
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान पाकिस्तान का गलत झंडा दिखाया गया। सोशल मीडिया पर इसका फोटो काफी तेज से वायरल हो रहा है। लंदन में हुए इस मुकाबले में 7 गोल लगे और भारत ने अंत में जीत हासिल की।पाकिस्तानी झंडे से सफेद पट्टी गायब
पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज गहरे हरे रंग का है। इसके साथ ही इसमें एक एक खड़ी सफेद पट्टी है। यह झंडे के बाईं ओर रहती है। शेष गहरे हरे हिस्से के बीच में एक सफेद अर्धचंद्र और पांच कोनों वाला एक तारा होता है। भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान का जो झंडा दिखाया गया, उसमें सफेद पट्टी ही गायब थी। सिर्फ हरे रंग वाला ही हिस्सा था। हरा हिस्सा मुस्लिम बहुलता को दर्शाता है और एक सफेद पट्टी है जो धार्मिक अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करती है।भारत को एक गोल के अंतर से जीत मिली
भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर इस मुकाबले में जीत हासिल की। पहले क्वार्टर में नदीम अहमद के गोल ने पाकिस्तान को आगे कर दिया। लेकिन भारत ने जवाबी हमला करते हुए दूसरे क्वार्टर में दो गोल दागे। अभिषेक ने 21 जबकि नीलाकांता शर्मा ने 24वें मिनट में गोल किया। 34वें मिनट में सुखजीत के गोल से भारत 3-1 से आगे हो गया। मैच के आखिरी 10 मिनट में गजब रोमांच देखने को मिला। 52वें मिनट में भारत ने गोल किया तो 53वें में पाकिस्तान ने गोल कर दिया। मैच के आखिरी मिनट में पाकिस्तान ने तीसरा गोल किया लेकिन यह जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था।