रोहित शर्मा के कारण फिर से चीफ सिलेक्टर नहीं बनना चाहते अजीत अगरकर, समझें क्या हुआ है

Updated on 19-09-2026 11:11 AM
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद पर बने रहने के इच्छुक नहीं हैं। अगरकर ने हाल ही में बोर्ड के टॉप अधिकारियों के साथ हुई बैठकों के दौरान 2027 वनडे विश्व कप तक पद पर बने रहने को लेकर चर्चा की थी, जिसके बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने एजीएम के बाद कहा कि बोर्ड के पास अभी फैसला लेने के लिए 15 दिनों का समय है और सही समय आने पर आधिकारिक निर्णय लिया जाएगा।


रोहित शर्मा पर फैसले को लेकर थे नाराज

सूत्रों के अनुसार, अजीत अगरकर चयन समिति के फैसलों को लागू न किए जाने से बेहद नाराज थे। जुलाई में इंग्लैंड दौरे के बाद चयन समिति ने 2027 विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा से आगे मूव ऑन करने का फैसला किया था और इसकी जानकारी रोहित को भी दे दी गई थी। इसके बावजूद 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा को दोबारा टीम में चुन लिया गया। अपने विजन और विचारों के लागू न होने से अगरकर गुस्से में थे, जो उनके हटने का मुख्य कारण बना।

ट्रॉफी से भरा रहा अगरकर का कार्यकाल

जुलाई 2023 में पद संभालने वाले अजीत अगरकर का कार्यकाल भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद सफल रहा। उनके कार्यकाल में भारत ने 2023 और 2025 का एशिया कप, 2024 और 2026 का T20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती। इसके अलावा टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक भी पहुंची। अगरकर की अगुवाई वाली समिति ने कप्तानी में बड़े बदलाव किए। शुभमन गिल को टेस्ट और वनडे की कमान सौंपी गई, जबकि टी-20 में श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया गया।


न्यूजीलैंड दौरे से पहले नए चीफ सेलेक्टर की होगी नियुक्ति

4 अक्टूबर को अगरकर के हटने के बाद बीसीसीआई को अक्टूबर के मध्य में होने वाले भारत के न्यूजीलैंड दौरे (5 टी-20, 5 वनडे, 2 टेस्ट) से पहले नए चीफ सिलेक्टर की नियुक्ति करनी होगी। इसके अलावा बोर्ड दिसंबर के दूसरे हफ्ते में होने वाले IPL 2027 मिनी ऑक्शन की तैयारियों में भी जुट गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.