हिमाचल में हीटवेव के बाद अब ओलावृष्टि का अलर्ट

Updated on 21-05-2026 12:26 PM
शिमला, हिमाचल प्रदेश में सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने आज (गुरुवार को) ऊना, कांगड़ा, शिमला और सोलन जिला में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। ताजा बुलेटिन में आज और कल दो दिन तक कुछेक भागों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।

वहीं हीटवेव के कारण तापमान में और उछाल आएगा। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ती गर्मी के खतरे को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। राज्य में दो दिन से चल रही हीटवेव के कारण स्कूली बच्चों, नौकरी पेशा और कामकाजी लोगों स्कूल-दफ्तर व अपने काम पर आते जाते वक्त भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है। सुबह 10 बजे के बाद ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

ऊना का पारा 44 डिग्री पहुंचा

इस बीच ऊना का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 5.1 डिग्री ज्यादा के साथ 44.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पांवटा साहिब सब डिवीजन में गर्मी को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव करना पड़ा है।

मैदानी इलाकों के साथ साथ अब मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ रही है। शिमला का पारा सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा के साथ 30.5 डिग्री पहुंच गया है। अन्य शहरों के तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया है।

3 दिन की धूप से बिगड़े हालात

प्रदेश में चार दिन पहले तक सभी शहरों का तापमान सामान्य से कम था और ऊंचे क्षेत्रों में सुबह-शाम व रात को हल्की ठंड का एहसास हो रहा था। मगर तीन दिन की धूप के बाद अचानक तापमान में भारी इजाफा हुआ। अब अधिकांश शहरों का पारा सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है।

22 मई को आंधी-तूफान का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार- आज अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक भागों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों भारी ओलावृष्टि की अनुमान है। 22 व 23 मई को राज्य के अधिकांश भागों में मौसम खराब रहने के आसार है।

इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। 24 से 26 मई के बीच भी कुछेक भागों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस जरूर एक्टिव हो रहा है, लेकिन यह ज्यादा स्ट्रांग नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 May 2026
 गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से डिजिटल फ्रॉड और आर्थिक धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गुलरिहा थाना क्षेत्र में फर्जी UPI स्क्रीनशॉट के जरिए करीब 24…
 23 May 2026
पटना: बिहार की राजधानी पटना में AI शिखर सम्मेलन के दिन जमकर हंगामा हुआ। बिहार AI शिखर सम्मेलन के दौरान छात्र भी वहां जाना जा रहे थे। लेकिन BPSC TRE…
 23 May 2026
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए अपॉइंटमेंट लेटर दिए। इसमें चुने गए युवाओं को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग,…
 23 May 2026
राजौरी, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शनिवार दोपहर सुरक्षाबलों और आतंकियों से मुठभेड़ हुई है। दोरीमल के जंगलों में 2-3 पाकिस्तानी आतंकियों के घिरे होने की खबर है।आतंकी मूवमेंट की जानकारी मिलने…
 23 May 2026
श्रीनगर, अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले शनिवार को बर्फ से बने शिवलिंग (बाबा बर्फानी) की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि 6 से 7…
 21 May 2026
शिमला, हिमाचल हाईकोर्ट ने शिमला की हवाई सेवाओं को लेकर केंद्र सरकार को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में शिमला की एयर कनेक्टिविटी में कोई रुकावट न आए। कोर्ट ने इसे…
 21 May 2026
शिमला, हिमाचल प्रदेश में सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने आज (गुरुवार को) ऊना, कांगड़ा, शिमला और सोलन जिला में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया…
 21 May 2026
कुशीनगर: बिहार के छपरा से लखनऊ के गोमतीनगर आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिरकटी लाश मिलने का मामला सुलझ गया है। सिरकटी लाश मिलने के बाद सनसनी मच गई थी।…
 21 May 2026
जयपुर/नई दिल्ली/लातूर/पुणे, NEET पेपर लीक में मामले में नए खुलासे हुए हैं। CBI जांच में पता चला है कि महाराष्ट्र के लातूर की RCC कोचिंग के संचालक शिवराज मोटेगांवकर 8 एकड़…
Advt.