महाराष्ट्र में 66 लाख महिलाएं 'लाडली' नहीं, सरकार ने जारी किया फाइनल आंकड़ा, जानें कब क्या हुआ?
Updated on
31-07-2026 12:52 PM
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने के बाद शुरू की गई केवाईसी के बाद अधिकृत लाडली बहनों की संख्या का ऐलान किया है। राज्य सरकार के डाटा के अनुसार 66 लाख बहनें 'लाडली' नहीं हैं। मुख्यमंत्री लाडकी बहीण योजना की ई-केवाईसी प्रक्रिया के आंकड़े बदले गए हैं। महाराष्ट्र में जब लाडली बहन योजना लांच हुई थी। उस वक्त पर एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री और अजित पवार वित्त मंत्री थी। अब राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस हैं। उनके पास ही वित्त विभाग भी है। यह योजना महिला एवं बाल विकास मंत्री आदिती तटकरे के आधीन आती है
महाराष्ट्र में कितनी महिलाएं लाडली बहनें?
फडणवीस सरकार को राज्य में 1.66 करोड़ महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हुई हैं। ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरा न करने की वजह से 66 लाख महिलाओं को लाभार्थियों की सूची से बाहर कर दिया गया है। महिला व बाल कल्याण विभाग ने पात्र महिलाओं के बैंक खाते में जून महीने की किस्त जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना में कब क्या हुआ
28 जून 2024: राज्य सरकार की मंजूरी मिली।
17 अगस्त 2024: आधिकारिक तौर पर इसे लॉन्च किया गया था।
इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये मिलते हैं।
नवंबर 2025: धोखाधड़ी को रोकने और केवल पात्र महिलाओं तक लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी (e-KYC) शुरू की थी।
30 अप्रैल 2026: सर्वर की समस्याओं को देखते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री आदिती तटकरे ने e-KYC की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दी थी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…