कॉमनवेल्थ क्रिकेट फाइनल में भारत की हार के 3 कारण:34 रन बनाने में 8 खिलाड़ी आउट

Updated on 08-08-2022 07:53 PM

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में क्रिकेट इवेंट के फाइनल में भारतीय महिला टीम का सपना टूट गया। गोल्ड मेडल हाथ आते-आते छूट गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार (7 अगस्त) को एजबेस्टन में खेले गए मैच में टीम इंडिया को 9 रनों से हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ टीम इंडिया को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

शानदार गेंदबाजी के बावजूद गंवाया मुकाबला
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत ने 8 विकेट पर 161 रनों पर रोक दिया था। ऑस्ट्रेलियाई के लिए बेथ मूनी ने ही 41 बॉल पर सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम 19.3 ओवरों में 152 रनों पर ही सिमट गई।

टीम इंडिया के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 43 बॉल पर 65 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सकीं। इस मैच में भारतीय टीम आसानी से जीत सकती थी, लेकिन तीन बड़ी गलतियों ने इस सहज मुकाबले को कठिन बना दिया।

उन तीन भूलों के बारे में आपको आगे बताते हैं...

1. बॉलिंग में बेहतरीन शुरुआत का लाभ नहीं उठा सका भारत
भारतीय टीम ने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की और 9 रनों पर ही पहला विकेट झटक लिया था। इस तरह दबाव के कारण पावरप्ले में कंगारू टीम 1 विकेट पर 43 रन ही बना बना सकी थी। मगर कप्तान हरमनप्रीत ने अगले 4 ओवरों में अलग तरह का एक्सपेरिमेंट किया। उन्होंने चारों ओवर चार अलग-अलग बॉलर से करवाए।

इस तरह ऑस्ट्रेलियाई को क्रीज पर समय बिताते हुए रन गति बढ़ाने का अवसर मिला। फिर 11वें ओवर में मेग लेनिंग रनआउट हो गईं। साथ ही 12वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने एक बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने आक्रामक बैटर ताहिला मैक्ग्रा का बड़ा विकेट लिया था। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत ने यहां भी एक बड़ी गलती की। उन्होंने दीप्ति का सही इस्तेमाल नहीं किया और उनके 4 ओवर तीन स्पेल में पूरे कराए गए। यहां ऑस्ट्रेलियाई टीम पर बढ़ते दबाव का फायदा उठाना चाहिए था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.