कॉमेडियन कुणाल कामरा पर 3 नए केस दर्ज:मुंबई पुलिस 2 बार समन जारी कर चुकी

Updated on 29-03-2025 01:04 PM

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में तीन नए केस दर्ज किए गए हैं। ये केस महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे को लेकर दिए गए विवादित बयान से जुड़े हैं।

मुंबई पुलिस की ओर से शनिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, पहली शिकायत जलगांव की मेयर ने दर्ज करवाई है, जबकि बाकी 1-1 केस नासिक के एक होटल व्यवसायी और बिजनेसमैन ने किए हैं।

मुंबई पुलिस कामरा को दो समन जारी कर चुकी है। उन्हें 31 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया है। महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति ने 27 मार्च को उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस स्वीकार कर लिया है। आगे की कार्यवाही के लिए मामला विशेषाधिकार हनन समिति को भेज दिया गया है।

हालांकि, शुक्रवार को मद्रास हाईकोर्ट से 7 अप्रैल तक अग्रिम जमानत मिल गई। कुणाल ने याचिका में कहा था कि वह तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के रहने वाले हैं। अगर मुंबई वापस आएंगे तो मुंबई पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। शिवसेना के कार्यकर्ताओं से उन्हें जान का खतरा है।

दरअसल, कुणाल कामरा ने एक स्टैंडअप कॉमेडी शो में पैरोडी की थी, जिसमें शिंदे को गद्दार कहा गया था। इसके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है।

टी-सीरीज ने कॉपीराइट नोटिस भेजा

गुरुवार को वीडियो में मिस्टर इंडिया फिल्म के गाने पर पैरोडी बनाने की वजह से कुणाल को टी-सीरीज ने कॉपीराइट नोटिस भेजा। कुणाल ने X पर यह जानकारी दी। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसते हुए "कहते हैं मुझको हवा हवाई..." गाने पर पैरोडी सॉन्ग गाया था।

कामरा का X पोस्ट-

QuoteImage

हैलो टी-सीरीज, कठपुतली बनना बंद करो। पैरोडी और व्यंग्य कानूनी रूप से फेयर यूज के अंतर्गत आते हैं। मैंने गाने के ओरिजिनल लिरिक्स या इंस्ट्रुमेंटल का इस्तेमाल नहीं किया है। अगर तुम इस वीडियो को हटाते हो तो हर कवर सॉन्ग और डांस वीडियो को भी हटाना पड़ेगा। क्रिएटर्स कृपया इसे नोट करें।

QuoteImage

शिंदे को गद्दार कहने से शुरू हुआ विवाद

36 वर्षीय स्टैंड-अप कॉमेडियन ने अपने शो में शिंदे के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष किया था। कामरा ने फिल्म 'दिल तो पागल है' के एक गाने की पैरोडी की थी, जिसमें शिंदे को गद्दार कहा गया। उन्होंने गाने के जरिए शिवसेना और NCP में विभाजन को लेकर भी मजाकिया लहजे में कमेंट किया था।

कामरा का वीडियो सामने आने के बाद 23 मार्च की रात शिवसेना शिंदे गुट के समर्थकों ने मुंबई के खार इलाके में हैबिटेट कॉमेडी क्लब में जमकर तोड़फोड़ की। शिंदे ने कहा, 'इसी व्यक्ति (कामरा) ने सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री, अर्नब गोस्वामी और कुछ उद्योगपतियों पर टिप्पणी की थी। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है। यह किसी के लिए काम करना है।'

इस बीच तोड़फोड़ की घटना को लेकर कुणाल कामरा ने कहा- वह शिंदे के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगेंगे और मुंबई में उस स्थान पर तोड़फोड़ की आलोचना की, जहां कॉमेडी शो रिकॉर्ड किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
सुप्रीम कोर्ट आज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नए वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में एडवोकेट शशांक शेखर झा ने…
 21 April 2025
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को बादल फटने और लैंडस्लाइड से इलाके में तबाही मच गई थी। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने करीब 100 लोगों…
 21 April 2025
दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस यशवंत वर्मा की अध्यक्षता वाली बैंच द्वारा सुने जा रहे 50 से अधिक मामलों की सुनवाई नए सिरे से होगी। हाई कोर्ट ने इसकी जानकारी…
 21 April 2025
दिल्ली की एक अदालत में जज को मुजरिम और उसके वकील ने धमकाया। जज ने चेक बाउंस केस में आरोपी को मुजरिम करार दिया था। इसके बाद मुजरिम और उसके…
 21 April 2025
कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की डेड बॉडी रविवार को बेंगलुरु स्थित घर में मिली थी। सूत्रों के मुताबिक मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक…
 19 April 2025
बांग्लादेश में अज्ञात लोगों ने एक बड़े हिंदू नेता की हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाबेश चंद्र रॉय (58) को गुरुवार दोपहर को उनके घर से किडनैप किया…
 19 April 2025
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस शनिवार को हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद पहुंचे है। अपने दौरे पर बोस ने कहा, 'यह कल के दौरे का विस्तार है। मैं आज और…
 19 April 2025
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बंगाल की एयर होस्टेस के डिजिटल रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मेदांता अस्पताल में ICU मशीन का टेक्नीशियन…
 19 April 2025
एक्टर-डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर दिए अपने आपत्तिजनक बयान पर माफी मांगी। शुक्रवार देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।उन्होंने लिखा- मैं माफी मांगता हूं, पर ये मैं…
Advt.