16 सितंबर के गृह मंत्रालय के आदेश से एक लिखित प्रशासनिक रिकॉर्ड मिलता है, जिससे पता चलता है कि बांग्लादेश के सशस्त्र बल प्रभाग के औपचारिक अनुरोध पर 14 अमेरिकी नागरिकों को 'वीजा-ऑन-अराइवल' की मुफ्त अनुमति दी गई।
किस रैंक के अधिकारी पहुंचे
ढाका पहुंचे अफसरों में से चिल्टन और उप्रेती मेजर रैंक के अधिकारी हैं। जोहाना क्रेमर USAF के एयर कॉम्बैट कमांड में तैनात हैं और चीन विदेश नीति सलाहकार हैं। गृह मंत्रालय का यह आदेश ऐसे समय में आया है जब बांग्लादेश और अमेरिका के बीच पेशेवर और सैन्य सहयोग बढ़ रहा है। हालिया हफ्तों में से लगातार दिखा है।ओरेगन नेशनल गार्ड प्रतिनिधिमंडल के अधिकारियों की दो टीमों ने हाल ही में (13 से 16 सितंबर तक) बोगुरा छावनी में बांग्लादेश सेना के साथ चार दिवसीय 'आर्मर-कैवेलरी सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट एक्सचेंज' (बख्तरबंद और घुड़सवार सेना से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों का आदान-प्रदान) में हिस्सा लिया है।
