एमसीबी, 19 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की ऑनलाइन टोकन सुविधा से धान विक्रय की प्रक्रिया आसान होने के साथ महिला किसानों को भी इसका लाभ मिल रहा है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संचालित धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम मेन्ड्रा निवासी महिला किसान श्रीमती संतोषी अपनी 93.20 क्विंटल धान की उपज लेकर कोड़ा उपार्जन केंद्र पहुंचीं। उन्होंने केंद्र में सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए शासन की पहल की सराहना की।
ऑनलाइन टोकन से मिली राहत, लंबी कतारों से छुटकारा
महिला किसान संतोषी ने बताया कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान बेचने के लिए अब बार-बार खरीदी केंद्र जाने या लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा से समय और श्रम की बचत हो रही है। किसान निर्धारित तिथि पर अपनी उपज लेकर सीधे उपार्जन केंद्र पहुंच रहे हैं, जिससे खरीदी प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल और सुविधाजनक हुई है।
कोड़ा उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट
संतोषी ने बताया कि कोड़ा उपार्जन केंद्र में धान की तौल के लिए आवश्यक उपकरण, पर्याप्त बारदाने तथा किसानों की सुविधा के लिए अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। खरीदी कार्य व्यवस्थित ढंग से संचालित होने के कारण उन्हें अपनी 93.20 क्विंटल धान की उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है और धान विक्रय में काफी सहूलियत मिल रही है।
3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी से आर्थिक संबल
महिला किसान संतोषी ने प्रदेश सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उपज का बेहतर मूल्य मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। इससे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ आगामी खेती-किसानी के कार्यों में भी आर्थिक सहायता मिलेगी।
संतोषी ने ऑनलाइन टोकन सुविधा, कोड़ा उपार्जन केंद्र की बेहतर व्यवस्थाओं और किसानों के हित में लिए गए निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी पहल से महिला किसानों के लिए भी धान बेचना आसान हुआ है। सुविधाजनक खरीदी व्यवस्था और उपज का उचित मूल्य मिलने से किसानों में संतोष एवं उत्साह है।
ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान
एमसीबी, 19 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की ऑनलाइन टोकन सुविधा से धान विक्रय की प्रक्रिया आसान होने के साथ महिला किसानों को भी इसका लाभ मिल रहा है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संचालित धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए की गई व...
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज और विश्लेषण — swadeshsamachar.com पर।