जरीन खान की मां का निधन, लंबे समय से बीमार थीं परवीन खान, बचपन में ही परिवार छोड़कर चले गए थे पिता

Updated on 08-04-2026 12:29 PM
एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार थीं और बुधवार, 8 अप्रैल को आखिरी सांस ली। जरीन खान की टीम ने उनकी मां के निधन की खबर की पुष्टि की। जरीन खान की मां पिछले कुछ साल में कई बार गंभीर रूप में बीमार हुईं और अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। पर इस बार वह एक्ट्रेस को अकेला छोड़ गईं।

जरीन की मां का निधन, टीम ने जारी किया स्टेटमेंट

जरीन खान की टीम ने स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें कहा, 'सूचित किया जाता है कि हमारी प्रिय श्रीमती परवीन खान, जरीन खान और सना खान की मां का 8 अप्रैल को निधन हो गया। वह शांतिपूर्वक स्वर्ग सिधार गईं।'

मां की देखभाल के लिए जरीन ने सोशल मीडिया से लिया था ब्रेक

जरीन खान की मां का अंतिम संस्कार 8 अप्रैल, 2026 को सुबह 10 बजे मुंबई के वर्सोवा में कर दिया गया। जरीन कई बार सोशल मीडिया पर अपनी मां के बारे में बात करती नजर आईं। वह फैंस से उनके लिए दुआएं करने को कहती थीं और हाल बताती थीं। जरीन ने मां की देखभाल के लिए कई बार सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने यह कभी नहीं बताया कि उनकी मां को क्या बीमारी थी या क्या हुआ था।

अक्टूबर 2025 में अस्पताल में भर्ती थीं जरीन की मां, मार्च 2026 में डिस्चार्ज

अक्टूबर 2025 में जरीन की मां को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, और तब एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में फैंस से उनके लिए दुआओं की अपील की थी। इससे पहले 2022 में भी जरीन की मां आईसीयू में भर्ती रही थीं। अभी भी जरीन की मां अक्टूबर 2025 से अस्पताल में भर्ती थीं, पर मार्च 2026 में वह डिस्चार्ज हो गई थीं। साल 2016 में जरीन की मां की हार्ट सर्जरी हुई थी, और तब एक्ट्रेस ने उनकी देखभाल के लिए शूटिंग से ब्रेक लिया था।

पिता छोड़कर चले गए, झेली आर्थिक तंगी, 12वीं के बाद की नौकरी

जरीन खान ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे मां और छोटी बहन का ख्याल रखने के लिए उन्हें स्कूल के बाद सीधे नौकरी करनी पड़ी थी। इस बारे में जरीन ने 'पिंकविला' से कहा था, 'वो एक शाम थी, जिसने हमारी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। पापा हमें छोड़कर चले गए। हमारे पास कोई पैसे नहीं थे। एक रात हम सब परिवार के साथ थे, और अचानक मेरी मां फूट-फूट कर रोने लगीं। मैंने उन्हें शांत करने की कोशिश की और समझाया कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है, मैं सब संभाल लूंगी। फिर मैंने एक कॉल सेंटर में जॉब करनी शुरू की। उस वक्त बहन पढ़ रही थी, और मैंने 12वीं क्लास पास की थी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
Advt.