वाटिका में युवोदय वालंटियर्स ने क्षतिग्रस्त पौधों को बदलकर रोपा 101 पौधें’

Updated on 13-08-2020 11:57 PM
जगदलपुर । आमचो बस्तर के युवोदय वालंटियर्स लगातार अपने रचनात्मक कार्यों की सराहना हो रही है जिसे देखते हुये युवोदय से लगातार बस्तर जिले के शहरी एवं ग्रामीण युवा वालंटियर्स के तौर पर जुड़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इंद्रावती नदी तट के दोनों ओर लगभग 154 किलो मीटर पर पौधरोपण व संरक्षण का कार्य स्थानीय युवोदय  वालंटियर्स द्वारा युद्धस्तर पर जारी है।  
इसी तारतम्य में बुधवार को स्थानीय लाल बाग मैदान के युवोदय वाटिका में वालंटियर्स ने सोशल व फिजिकल दूरी का पूर्ण रूप से पालन करते हुये क्षतिग्रस्त पौधों को हटाकर एक सौ एक नए पौधे रोपे। इस अवसर पर विशेष रूप से जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल और नगर निगम आयुक्त  प्रेम कुमार पटेल भी वालंटियर के भूमिका में नजर आये।
सुबह लगभग आठ बजे सभी वालंटियर्स वाटिका पहुँचे और सर्व प्रथम युवोदय के लोगो का वॉल राइटिंग किया जिसके बाद पौधरोपण किया गया। पौधरोपण उपरांत अंत मे वालंटियर्स द्वारा पौध संरक्षण हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित श्री चंद्रवाल और श्री पटेल ने वालंटियर्स के समर्पण और निःस्वार्थभावी कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और आगे भी ऐसे कार्य जारी रखने के लिये प्रोत्सहित किया। उन्होंने युवोदय वालंटियर्स की इस बात की भी दिल खोलकर सराहना कि की कोरोना काल मे किसी तरह सोशल व फिजिकल दूरी बनाकर कार्यक्रम किया जा सकता है यह सभी के लिये अनुकर्णीय है। इस दौरान निगम अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में युवोदय वालंटियर उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.