कोरोना की फर्जी खबरों पर युवाओं को सबसे ज्यादा भरोसा

Updated on 26-09-2020 08:34 PM

नई दिल्ली सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस के  बारे में झूठी खबरों-अफवाहों का सैलाब उमड़ पड़ा है। लेकिन  क्या आपको पता है कि इन अफवाहों पर सबसे ज्यादा भरोसा कौन करता है।   हावर्ड समेत अमेरिका की चार यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इसका जवाब दिया है।  उनके मुताबिककम उम्र के लोग सबसे ज्यादा भ्रमित हो रहे हैं। वे फर्जी खबरों को जल्दी सच मान लेते हैं और यहां तक कि उसे दूसरे लोगों तक भी पहुंचा देते हैं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, रटगर्स यूनिवर्सिटी, नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी और नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने वायरस के बारे में इंटरनेट पर फैलाए जा रहे 11 सर्वाधिक प्रचारित फर्जी सूचनाओं का अध्ययन किया। सात से 15 अगस्त के बीच 22 हजार युवाओं पर यह सर्वे किया गया। पता चला कि 25 साल की उम्र तक के 18 प्रतिशत युवाओं ने इन फर्जी सूचनाओं को सच मान लिया जबकि 65 की उम्र तक के सिर्फ नौ प्रतिशत लोग  ही ऐसी सूचनाओं पर भरोसा किया। 25 से 44 आयु वर्ग के 17 फीसदी लोगों ने इन झूठे दावों पर भरोसा किया जबकि 45 से 64 के आयुवर्ग के सिर्फ 12 फीसदी लोगों ने इसे सही माना। इससे पता चला कि ज्यादा आयु वर्ग के लोगों ने इन दावों को अपेक्षाकृत कम सही माना। चमगादड़ खाने से वायरस फैला साल से कम उम्र के 28% लोगों ने मान लिया कि चमगादड़ खाने से ही वायरस मनुष्यों में फैला जबकि 65 साल के सिर्फ छह फीसदी लोगों ने इस खबर को सही माना। कैसी खबरें-कितना भरोसा वायरस चीन का हथियार वर्ष से कम उम्र के 25 फीसदी युवाओं का मानना था कि वायरस चीन की ओर से बनाया गया एक हथियार है जो प्रयोगशाला में तैयार किया गया, बुजुर्गों में ऐसा मानने वाले आधे थे। संक्रमण बढ़ने की बड़ी वजह शोधकर्ताओं का मानना था कि सिर्फ बुजुर्गों को ही संक्रमण हो सकता है, यह जानकर युवा लापरवाह भी हो गए और बाद में यह संक्रमण बढ़ने की बड़ी वजह बना। अमेरिका के रोग नियंत्रण रोकथाम केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिकसंक्रमित लोगों की औसत आयु 46 तक घटकर अगस्त में 38 वर्ष हो गई जबकि जुलाई अगस्त में 20 फीसदी मरीज ऐसे मिले जिनकी उम्र 20 से 29 वर्ष के बीच थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…
 03 March 2026
जयपुर: राजधानी के श्याम नगर इलाके में मंगलवार सुबह जनपथ पर एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आगजनी से अफरा-तफरी मच गई। 10 मंजिला अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में…
Advt.