नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर युवक को पीटा

Updated on 07-08-2022 02:21 PM

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर एक युवक पर करीब 15 लोगों ने तलवार और हॉकी स्टिक से हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना जिले के कर्जत इलाके में 4 अगस्त को हुई। अहमदनगर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

इस बीच भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा कि अगर हिंदुओं पर इस तरह के हमले जारी रहे तो हमारे हाथ बंधे नहीं हैं। महाराष्ट्र शरिया कानून से नहीं, बल्कि संविधान से चलेगा।

क्या है पूरा मामला?
अहमदनगर के कर्जत इलाके में प्रतीक पवार नाम के युवक को 10 से 15 मुस्लिम युवकों ने रोक लिया। आरोपियों के हाथ में हॉकी स्टिक, तलवार और अन्य हथियार थे। प्रतीक को उन्होंने सोशल मीडिया में नूपुर शर्मा की डीपी लगाने और समर्थन करने को लेकर धमकी दी।

मुस्लिम युवकों ने प्रतीक से कहा कि हिंदू होने का तुम बहुत दिखावा कर रहे हो और इसके बाद उस पर हमला कर दिया। प्रतीक बेहोश होकर गिर पड़ा। भीड़ को लगा कि वह मर चुका है तब वे उसे छोड़कर भाग गए। उसे अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि प्रतीक को 35 टांके लगे हैं और पसलियां बुरी तरह से टूट चुकी हैं।

शरिया कानून से नहीं चलेगा महाराष्ट्र: नितेश राणे
भाजपा विधायक नितेश राणे ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि नुपुर शर्मा के विवादित बयान पर पार्टी पहले ही कार्रवाई कर चुकी है। यह एपिसोड पूरी तरह से बंद हो गया है, लेकिन फिर भी घटनाएं रुक नहीं रहीं। पहले उदयपुर, फिर अमरावती और अब अहमदनगर में हिंदू पर हमला किया गया है।

राणे ने चेतावनी दी है कि अगर हिंदुओं पर इस तरह के हमले जारी रहे तो हमारे हाथ भी बंधे नहीं हैं। अगर फिर ऐसा हुआ तो हमें भी अपनी तीसरी आंख खोलनी होगी। यह अंबेडकर की धरती है और हम शरिया कानून का पालन करने के लिए बाध्य नहीं हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.