जून के पहले हफ्ते में आ सकता है नए कार्यकाल में योगी का पहला बजट, चुनावी वादे पूरे करने पर रहेगा जोर

Updated on 04-04-2022 06:35 PM

लखनऊ योगी सरकार 2.0 के गठन के बाद अब वित्त विभाग ने बजट की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सभी विभागों से बजट प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि संकल्प पत्र में किए गए वादों को सरकार इस बजट के लिए जनता तक पहुंचाने की कोशिश करेगी।

माना जा रहा है कि मई के अंतिम हफ्ते या फिर जून के पहले हफ्ते के बीच योगी सरकार अपना पहला बजट ला सकती है। योगी सरकार 2.0 का पहला बजट 6.5 लाख करोड़ का हो सकता है। हाल ही में सीएम योगी ने बजट को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

बैठक में राजस्व वसूली में अहम भूमिका निभाने वाले सभी अहम विभागों के प्रमुख शामिल थे। बैठक में आला अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मुख्य बिंदुओं को ध्यान रखकर नए बजट को तैयार करें। अपने दूसरे कार्यकाल के पहले बजट में योगी सरकार का पूरा जोर संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर होगा। बजट में महिलाओं, किसानों और युवाओं के सशक्तीकरण पर सर्वाधिक जोर दिया जाएगा। बजट में संकल्प पत्र में घोषित वादों पर खास जोर होगा।

इसमें किसानों को सिंचाई के लिए नि:शुल्क बिजली, उज्ज्वला योजना के तहत होली और दिवाली में 2 मुफ्त सिलिंडर, सीनियर सिटीजन महिलाओं को मुफ्त परिवहन यात्रा की सुविधा, रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक लाख रुपए की मदद, उत्तर प्रदेश में 6 मेगा फूड पार्क स्थापित करने समेत कई योजनाओं को शामिल किया जा सकता है।

 बजट में योजनाओं को शामिल करने के लिए विभाग अपने प्रस्ताव बना रहे हैं, जिन्हें जल्द ही वित्त विभाग को भेजा जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में एक्सप्रेस-वे, सिंचाई, इंडस्ट्री की जो योजनाएं चल रही हैं, उनको आगे बढ़ाने के लिए भी बजट दिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.