कृषि एवं आजीविका विकास पर केन्द्रित कार्यशाला संपन्न

Updated on 23-04-2025 12:10 PM

एमसीबी । मनरेगा संगम अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण, कृषि नवाचार एवं आजीविका संवर्धन को लेकर जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़, जिला एमसीबी में आज एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन हुआ, इस आयोजन से ग्राम विकास की दिशा में नई ऊर्जा का संचार किया गया । कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार जनपद सीईओ सुश्री वैशाली सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल अधिकारियों को जागरूक किया, बल्कि विभिन्न विभागों के समन्वय को भी सशक्त किया।

जनपद पंचायत के अमृत सदन सभाकक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में जिले एवं ब्लॉक स्तर के मास्टर ट्रेनरों ने जल संसाधन प्रबंधन, टिकाऊ कृषि पद्धतियाँ और ग्रामीण आजीविका के नवीन उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। कृषि, उद्यानिकी, रेशम, मत्स्य तथा जल संसाधन विभागों के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया।

संगम अभियान को जमीन पर मजबूती से उतारने के उद्देश्य से कार्यशाला में अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा), उप अभियंता, BPM NRLM  के प्रभारी, PRP, CLF के अध्यक्ष एवं सचिव, नोडल अधिकारी एवं तकनीकी सहायक (TAS) भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान न केवल योजनाओं की जानकारी प्राप्त की, बल्कि स्थानीय जरूरतों के अनुसार रणनीति निर्माण में भी अपनी अहम भूमिका निभाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
दंतेवाड़ा। आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए आज विभिन्न होटलों, किराना दुकानों, मिठाई की दुकानों, नमकीन नवनिर्माता व्यापारियों के खाद्य परिसर का निरीक्षण करने के साथ-साथ विभिन्न खाद्य पदार्थों का…
 05 March 2026
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा के साथ शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि…
 05 March 2026
कोरिया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज मंगलवार को कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं, जनसमस्याओं तथा लंबित प्रकरणों की विस्तार…
 05 March 2026
अम्बिकापुर। जिले में अवैध मदिरा के परिवहन एवं संग्रहण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त आर. संगीता एवं कलेक्टर…
 05 March 2026
बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में राजस्व, प्रमाण…
 05 March 2026
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को…
 05 March 2026
जांजगीर-चांपा,। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में हर्बल गुलाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समूह की महिलाओं के लिए कलेक्टोरेट एवं जिला…
 05 March 2026
बिलाईगढ। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत भटगांव में इस वर्ष होली का पर्व एक नई मिसाल के रूप में मनाया गया। पहली बार नगरवासियों ने सामूहिक पहल करते हुए वाहन…
 03 March 2026
दंतेवाड़ा। अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ ने सोमवार को दंतेवाड़ा प्रवास पर राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा संचालित प्रशिक्षण-सह-उत्पादन केंद्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में…
Advt.