वाशिंगटन हवाई अड्डे पर अचेत अवस्था में मिली महिला को अस्पताल पहुंचाया

Updated on 10-02-2022 06:01 PM




न्यूयार्क । वाशिंगटन डलेस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैगेज बेल्ट के पास अचेत अवस्था में व्हीलचेयर पर पाई गई 54 वर्षीय भारतीय महिला को चिकित्साकर्मियों के समय रहते हस्तक्षेप के बाद बचा लिया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) विभाग ने बताया कि महिला एक भारतीय नागरिक है और अमेरिका में वैध तरीके से स्थाई रूप से निवास कर रही थी। 
विभाग ने कहा महिला दोहा, कतर से 15 घंटे की उड़ान में सवार होकर रविवार शाम को हवाई अड्डे पहुंची थी। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सीबीपी को जानकारी दी कि बैगेज बेल्ट के पास एक महिला व्हीलचेयर पर अचेत अवस्था में पाई गई है। संघीय एजेंसी की ओर से जारी एक बयान में कहा 10 मिनट तक सीबीपी के आपातकालीन चिकित्साकर्मियों ने महिला का जीवन बचाने का असाधारण प्रयास किया। बाद में हवाई अड्डे के चिकित्साकर्मियों को महिला की जान बचाने में कामयाबी मिली। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बयान में कहा गया कि अस्पताल से प्राप्त सूचना के अनुसार, महिला खुद से सांस ले रही थी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 29 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
 29 April 2026
कोलंबो: श्रीलंका और भारत ने एक बार फिर से हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए एक द्विपक्षीय डाइविंग अभ्यास किया है। IN-SLN DIVEX 2026 अभ्यास के चौथे संस्करण के जरिए दोनों…
 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
Advt.