लद्दाख में तैनात जवानों के लिए सर्दियों से जुड़ा सामान अमेरिका से तत्काल आधार पर खरीदा गया

Updated on 20-10-2020 05:18 PM

नई दिल्ली लद्दाख में चीन से चल रहे तनाव के बीच भारत ने अमेरिका से एक अहम सैन्य डील की है। इसमें लद्दाख में तैनात जवानों के लिए सर्दियों से जुड़ा जरूरी सामान तत्काल आधार पर खरीदा गया है। बताया गया है कि यह तनाव के बीच सर्दियों में तैनाती के लिए जरूरी था। क्योंकि अब धीरे-धीरे तापमान -30 डिग्री तक चला जाएगा। भारत और अमेरिका के बीच लॉजिस्टिक एक्सचेंज मेमोरेंडम समझौते के तहत खरीदा गया है, जो दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच लॉजिस्टिकल सपोर्ट, आपूर्ति और सेवाओं की सुविधा प्रदान करता है।

दरअसल लद्दाख में जारी तनाव को कई महीने बीत चुके हैं। दोनों ही देशों ने हजारों जवानों, टैंक, मिसाइल आदि को इस बॉर्डर के आसपास तैनात कर दिया है। दोनों ही देशों के फाइटर जेट्स स्टैंड बाय मोड पर हैं। फिलहाल बातचीत जारी है लेकिन चीन अपनी गलतियां मानने को तैयार नहीं है।इसके बाद विवाद सर्दियों से आगे खिंचता दिख रहा है। यानी जवानों को  -30 डिग्री पर वहीं तैनात रहना होगा। 15000 फीट की ऊंचाई पर तापमान -30 डिग्री तक चला जाता है। अब तक भारत युद्ध से संबंधित ऐसी किट्स के लिए यूरोप या चीन पर निर्भर था। लेकिन अब अमेरिका भी लिस्ट में शामिल है। भारत और अमेरिका ने पहले ही साजो-सामान की सहायता से जुड़ा समझौता किया हुआ है। इसमें एक दूसरे से तेल, युद्धपोत और एयर क्राफ्ट्स के पार्ट्स खरीदे जा सकते हैं। यह समझौता अगस्त 2016 में साइन हुआ था।

भारत और चीन के बीच बॉर्डर विवाद सुलझाने के लिए कोर कमांडर्स की सात बैठक हो चुकी हैं। लेकिन कुछ परिणाम नहीं निकला है। इस हफ्ते भारत-चीन कोर कमांडर्स की 8वीं बैठक हो सकती है। सातवी बैठक के बाद दोनों पक्ष बातचीत के जरिए गतिरोध को सुलझाने के लिए राजी हुए थे और आगे भी सैन्य और राजनयिक चैनलों के जरिए संवाद करने को लेकर सहमति जताई थी। चीन से सीमा विवाद को देखते हुए लद्दाख में जवानों की संख्या करीब दोगुनी हो गई है। हर साल नवंबर तक लद्दाख में रसद, हथियार, गोला-बारूद का 6 महीने के लिए स्टॉक रख लिया जाता है, क्योंकि बर्फबारी शुरू होते ही सड़क मार्ग का संपर्क लेह से कट जाता है। इसके बाद लगातार श्रीनगर और मनाली के रास्ते भारतीय सेना के ट्रक रसद लेकर लद्दाख की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही परिवहन विमान सी-17 ग्लोब मास्टर और चिनूक को भी सप्लाई के काम में लगाया गया है। वहीं भारतीय वायुसेना ने भी अपनी कमर कस ली है, जिस वजह से सुखोई, मिराज, मिग, राफेल जैसे विमानों को अग्रिम एयरबेसों पर उतारा जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…
 03 March 2026
जयपुर: राजधानी के श्याम नगर इलाके में मंगलवार सुबह जनपथ पर एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आगजनी से अफरा-तफरी मच गई। 10 मंजिला अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में…
Advt.