Drishyam 3 होगी पोस्‍टपोन? यश की Toxic के बाद अब मोहनलाल की फिल्‍म की रिलीज भी टलेगी, जानिए क्‍यों

Updated on 23-03-2026 03:47 PM
सिनेमाघरों में 'धुरंधर: द रिवेंज' की धूम मची है। बीते 19 मार्च को रिलीज इस फिल्‍म ने 4 दिनों के एक्‍सटेंडेड वीकेंड और प्रीमियर शोज मिलाकर देश में ₹454.12 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। पहले यश की 'टॉक्‍स‍िक' भी बॉक्‍स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' के साथ टकराने वाली थी, लेकिन ऐन मौके पर मेकर्स ने इसे 4 जून तक के लिए पोस्‍टपोन कर दिया, वहीं अब मोहनलाल की फ‍िल्म 'दृश्यम 3' भी पोस्‍टपोन होने वाली है। खबर है कि 3 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली यह क्राइम थ्र‍िलर भी टलने वाली है। हालांकि, इसकी वजह कथित तौर पर वही बताई जा रही है, जो 'टॉक्‍स‍िक' के मेकर्स ने बताई थी। यानी खाड़ी देशों में युद्ध के कारण बढ़ता संघर्ष, जिस कारण ओवरसीज बिजनेस प्रभावित होगा।

राइटर-डायरेक्‍टर जीतू जोसेफ की फिल्‍म 'दृश्‍यम 3' साल 2013 में शुरू हुई 'दृश्‍यम' फ्रेंचाइज की तीसरी किस्‍त है। इससे पहले 2021 में 'दृश्‍यम 2' रिलीज हुई है। फ्रेंचाइज की इस तीसरी फिल्‍म को लेकर एक और दिलचस्‍प बात ये है कि मूल रूप से मलयलाम में बनी यह फिल्‍म इस बार हिंदी सहित दूसरी भारतीय भाषाओं में भी रिलीज होगी। जबकि इससे पहले अजय देवगन को लीड रोल में लेते हुए 'दृश्‍यम' और 'दृश्‍यम 2' का हिंदी रीमेक बना था। लगे हाथ अजय देवगन भी इसी साल अलग कहानी लेकर 'दृश्‍यम 3' में आ रहे हैं, जो 2 अक्‍टूबर 2026 को रिलीज होने वाली है।

हिंदी में विजय सालगांवकर, मलयालम में जॉर्जकुट्टी

कुल मिलाकर, इस बार दर्शकों को हिंदी में विजय सालगांवकर और मलयालम में जॉर्जकुट्टी की दो अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी। बहरहाल, ताजा जानकारी ये है कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के कारण खाड़ी देशों में तनाव का माहौल है। जबकि भारतीय फिल्‍मों के लिए UAE एक बड़ा बाजार है। ऐसे में 'टॉक्‍स‍िक' की तर्ज पर ही 'दृश्‍यम 3' की रिलीज टालने पर विचार किया जा रहा है। इस बारे में जल्द ही आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

खाड़ी देशों में बिजनस को लेकर चिंता में मोहनलाल

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जीतू जोसेफ और उनकी टीम 'दृश्‍यम 3' को बड़े स्‍तर पर ग्‍लोबल रिलीज करना चाहते हैं। मध्‍य पूर्व में संघर्ष को देखते हुए वह सिनेमा पर इसके असर से वाकिफ हैं। जैसे-जैसे तनाव बढ़ रहा है, खाड़ी देशों में भारतीय फिल्‍मों के बिजनस पर बुरा असर दिख रहा है। ऐसे में मोहनलाल भी इसको लेकर चिंता में है, क्‍योंकि विदेशों में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। खासकर 'दृश्‍यम' फ्रेंचाइज की इस अगली फिल्‍म को लेकर दर्शक खासे उत्‍साहित हैं।

यश की 'टॉक्‍स‍िक' के टलने से 'धुरंधर 2' को हुआ फायदा

इससे पहले, गीतू मोहनदास के डायरेक्‍शन में बनी यश की 'Toxic: A Fairy Tale For Grown-Ups' की रिलीज डेट भी 19 मार्च से बढ़ाकर 4 जून कर दी गई थी। इसके पीछे भी खाड़ी देशों में अन‍िश्‍च‍ित हालात का हवाला दिया गया था। 'टॉक्‍स‍िक' के पोस्‍टपोन होने से रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को बड़ा फायदा हुआ है। साउथ के सिनेमाघरों में तेलुगू छोड़कर अब इसके सामने कोई कंपीटिशन नहीं है। हां, तेलुगू में पवन कल्‍याण की 'उस्‍ताद भगत सिंह' ने 'धुरंधर: द र‍िवेंज' को जरूर नुकसाना पहुंचाया है।

'दृश्‍यम 3' की कहानी में आगे क्‍या होगा

'दृश्यम 3' को इस फ्रेंचाइज की आख‍िरी फिल्‍म बताया जा रहा है। ऐसे में उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। माना जा रहा है कि यह जॉर्जकुट्टी की कहानी का समापन करेगी। पिछली दो फिलमों में जॉर्जकुट्टी एक ऐसा किरदार बनकर उभरा है, जो 'क्लासिक अपराधी' है। अपने परिवार की रक्षा के लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है। फैंस यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि कहानी का अंत कैसे होता है। बीते दिनों डायरेक्‍टर जीतू जोसेफ ने कहानी को लेकर कुछ हिंट दिए थे। उन्‍होंने बताया था कि वक्‍त के साथ जॉर्जकुट्टी को लेकर उसके आसपास के लोग अब क्‍या सोचते हैं, कहानी उसी आधार पर आगे बढ़ेगी।

क्‍या जॉर्जकुट्टी छुपा पाएगा अपना गुनाह?

जीतू जोसेफ ने 'द न्यू इंडियन एक्‍सप्रेस' से बात करते हुए बताया था, 'यह फ‍िल्म इस बात पर केंद्रित है कि साढ़े चार साल बाद जॉर्जकुट्टी के जीवन में क्या होता है। यही इस कहानी का मुख्य सार है। पहले दो पार्ट को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने हमें यह विश्वास दिलाया कि जॉर्जकुट्टी की यात्रा में अभी और भी बहुत कुछ कहना बाकी है। उसके आस-पड़ोस के बहुत से लोग अब यह दबे सुर में मानने लगे हैं कि हो ना हो, जॉर्जकुट्टी गुनहगार है, भले ही वह कानून को चकमा देने में सफल रहा है। अब कई साल बीत जाने के बाद वह खुद की और परिवार की सच्‍चाई को किस तरह छुपाता है, या उसका भेद खुल जाता है, कहानी इसी को दिखाएगी।

'दृश्यम 3' की कास्‍ट

'दृश्‍यम 3' में मोहनलाल के अलावा मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, सिद्दीकी एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। फिल्‍म की कहानी जीतू जोसेफ ने ही लिखी है। जबकि आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस फिल्‍म को लेकर दर्शकों की एक्‍साइटमेंट का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि कनाडा और अमेरिका में इसकी डिस्‍ट्र‍िब्‍यूटरश‍िप के लिए पहले ही 10 करोड़ रुपये की डील हो चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.