वॉट्सऐप ला रहा 3 प्राइवेसी फीचर्स:गुपचुप तरीके से ग्रुप लेफ्ट कर सकेंगे

Updated on 10-08-2022 05:05 PM

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Whatsapp तीन नए प्राइवेसी फीचर्स ला रहा हैं। इन फीचर्स के आने के बाद यूजर साइलेंटली ग्रुप लेफ्ट कर सकेंगे, वो यह भी चुन सकेंगे कि उन्हें कौन ऑनलाइन देख सकता है और कौन नहीं, व्यू वन्स मैसेजेस के स्क्रीनशॉट भी ब्लॉक होंगे। मेटा के फाउंडर और CEO मार्क जुकरबर्ग ने कहा, 'हम आपके मैसेजेस को प्रोटेक्ट करने के लिए नए-नए तरीके बनाते रहेंगे और उन्हें फेस-टू-फेस कन्वर्सेशन की तरह प्राइवेट और सिक्योर रखेंगे।'

नए प्राइवेसी फीचर्स

1. साइलेंटली ग्रुप लेफ्ट करें
यह फीचर यूजर्स को किसी को नोटिफाई किए बिना ग्रुप एग्जिट करने की इजाजत देगा। केवल एडमिंस को नोटिफाई किया जाएगा, जब कोई ग्रुप लेफ्ट करना चाहेगा। यह फीचर इसी महीने रोल आउट हो जाएगा।

2. ऑनलाइन होने पर कंट्रोल
यह सुविधा यूजर्स को उनके ऑनलाइन प्रेजेंस को प्राइवेट रखने की इजाजत देगी। यूजर जब ऑनलाइन होगा तो वो यह तय कर सकेगा कि उसे कौन ऑनलाइन देख सकता है और कौन नहीं। यह फीचर भी इसी महीने रोल आउट हो जाएगा।

3. व्यू वन्स मैसेजेस के स्क्रीनशॉट को रोक सकेंगे
व्यू वन्स मैसेज फीचर यूजर को परमानेंट डिजिटल रिकॉर्ड के बिना फोटो या मीडिया शेयर करने की अनुमति देता है। व्यू वन्स मैसेजेस के स्क्रीनशॉट के ब्लॉक होने से यूजर्स को सिक्योरिटी की और लेयर मिलेगी। इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है और इसे जल्द ही रोल आउट किया जाएगा।

व्यू वन्स मोड में कैसे भेजें फोटो-वीडियो?
व्यू वन्स मैसेज मोड के जरिए भेजी गई कोई भी फोटो और वीडियो को एक बार फोटो ओपन करने के बाद यूजर उसे दोबारा नहीं देख सकते।
1. सबसे पहले जिसे आपको मैसेज करना है उसकी चैट विंडो में जाए।
2. मैसेज बॉक्स पर टैप करने के बाद अटैचमेंट आइकन पर टैप करें।
3. गैलरी सिलेक्ट कर जो भी वीडियो या फोटो भेजना है उसे सिलेक्ट करें।
4. कैप्शन के बराबर में एक आइकन दिखेगा जिसमें 1 लिखा होगा उसे टैप करें।
5. फिर एक पॉप-अप आएगा जिसमें आपको Ok पर टैप करना होगा।
6. इसके बाद सेंड आइकन पर टैप कर दें। आपका मैसेज सेंड हो जाएगा।

जैसे ही रिसीवर इस पर टैप करेगा उसे फोटो या वीडियो दिखाई देगी। जैसी ही वो फोटो बंद कर देगा उसे मैसेज की जगह Opened लिखा दिखाई देगा।

ग्रुप में कोई नहीं देख पाएगा आपका फोन नंबर
इस फीचर के बारे में बीते दिनों जानकारी आई थी। यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और जल्द ही इसे टेस्टिंग के बाद लॉन्च किया जाएगा। दरअसल, कई बार हम ऐसे ग्रुप्स में शामिल हो जाते हैं, जिनमें से कुछ लोगों का तो हम नाम तक नहीं जानते। ऐसे में दूसरा यूजर हमारी मर्जी के खिलाफ नंबर देख और उसे अपने फोन में सेव भी कर सकता है, लेकिन नया फीचर आने के बाद ग्रुप के अन्य मेंबर आपका मोबाइल नंबर नहीं देख पाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.