पाकिस्तान ने ट्रंप को ललचाने क्या शब्जबाग दिखाए, असीम मुनीर का ईमेल सार्वजनिक, भारत-चीन पर क्या लिखा, जानें

Updated on 14-01-2026 01:43 PM
इस्लामाबाद: भारत के साथ संघर्ष खत्म होने के बाद 14 मई 2025 को शाम 4 बजकर 59 मिनट पर अमेरिका के सीनियर अधिकारी पॉल डब्ल्यू. जोन्स को एक ईमेल आया। पॉल डब्ल्यू. जोन्स, पहले पाकिस्तान में अमेरिका के राजदूत थे। वो अब वाशिंगटन में स्थित लॉ और लॉबिंग फर्म स्क्वॉयर पैटन बोग्स में इंटरनेशनल अफेयर्स एडवाइजर के तौर पर काम करते हैं। ये ईमेल पाकिस्तान की तरफ से आया था। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सार्वजनिक तौर पर भारत से जंग खत्म करवाने के लिए धन्यवाद दिया गया था। इसके बाद ईमेल में अमेरिका से संबंध सुधारने के लिए कई तरह के प्रलोभन दिए गये थे, जिनमें टैरिफ, ट्रेड और क्रिटिकल मिनरल्स का जिक्र किया गया था। इस ईमेल के बाद ही पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने वाइट हाउस की यात्रा की थी, जहां डोनाल्ड ट्रंप से उनकी मुलाकात हुई थी।

पाकिस्तान ने जो ईमेल लिखा था, उसके साथ एक पॉलिसी डॉक्यूमेंट भेजा गया था। जिसका टाइटल था 'एक नया पाकिस्तान-अमेरिका राज्य संबंध।' इसमें पाकिस्तान ने खुद को अमेरिका का आर्थिक, सुरक्षा और जियो-पॉलिटिकल पार्टनर के तौर पर प्रोजेक्ट किया था। जोन्स वॉशिंगटन एक मंझे हुए डिप्लोमेट हैं और वो कजाकिस्तान और पोलैंड में अमेरिका का राजदूत रह चुके है। अब वो विदेशी सरकारों को अमेरिका को लेकर पॉलिसी बनाने में मदद करते हैं। जोन्स से पाकिस्तान ने कहा कि वो अमेरिकी विदेश विभाग से फिर से जुड़ना चाहता है।
पाकिस्तान ने अमेरिका में कैसे किया सेटिंग?
जोन्स ने पाकिस्तान को वापस जो ईमेल लिखा, उसमें उन्होंने पूछा कि क्या 'प्रपोजल में कुछ छुट गया है' या ऐसा कुछ जो 'ट्रंप प्रशासन को अटपटा लग सकता है।' इसके अलावा जोन्स ने एरिक नाम एक शख्स के साथ मीटिंग करवाने का सुझाव दिया। अब एरिक कौन हैं, ये काफी दिलचस्प है। एरिक का पूरा नाम एरिक मायर्स है। वो एक डिप्लोमेट हैं, जो अभी नॉर्वे में US मिशन में चार्ज डी'अफेयर्स हैं। वो साउथ और सेंट्रल एशियन अफेयर्स ब्यूरो के पूर्व सीनियर ब्यूरो ऑफिशियल भी रह चुके हैं। इस दौरान वो पूरे साउथ और सेंट्रल एशिया में 21 डिप्लोमैटिक पोस्ट्स की देखरेख करते थे। इस बातचीत से पता चलता है कि पाकिस्तान को इस बात की जानकारी थी कि अमेरिका के साथ उसके संबंधों को भारत-अमेरिका संबंध के लिहाज से देखा जाएगा।
अमेरिका को दुर्लभ खनिज देने को पाकिस्तान तैयार
ईमेल में अटैच डॉक्यूमेंट में पाकिस्तान ने खुद को एक दुर्लभ खनिज संपदा से भरपूर देश के तौर पर पेश किया था। इसमें उसने बताया था कि पाकिस्तान में तांबा, लिथियम, कोबाल्ट और निकेल का विशाल भंडार है और वो अमेरिकी कंपनियों के लिए बिना किसी शर्त दरवाजा खोल रहा है। पाकिस्तान ने कहा कि उसके पास अरबों डॉलर के खनिज संसाधन हैं, जो अमेरिका की सुरक्षा और सप्लाई चेन के लिए बेहद जरूरी है। पाकिस्तान ने साफ तौर पर अमेरिका के साथ एक द्विपक्षीय महत्वपूर्ण खनिज समझौते की मांग की थी। सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान ने अमेरिका से वादा किया था कि वो ISIS के खिलाफ अमेरिका की मदद से आतंकवाद विरोधी अभियान चलाएगा। जबकि उसने तहरीक-ए-तालिबान (TTP) के खिलाफ अभियान में ट्रंप प्रशासन का साथ मांगा था। इसके अलावा पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में छूटे अमेरिकी हथियारों को बरामद करने में सहायता करने की बात कही थी।
भारत-चीन को लेकर पाकिस्तान के ईमेल में क्या था?
पाकिस्तान के ईमेल में भारत, चीन, ईरान और अफगानिस्तान के साथ संबंधों को लेकर भी बात की गई थी। इसमें यह तर्क दिया गया था कि "चीन के साथ पाकिस्तान के संबंध भौगोलिक और व्यावहारिक थे, न कि किसी को बाहर करने वाले और अमेरिका-भारत के बीच के मजबूत संबंध, अमेरिका-पाकिस्तान के संबंध के बीच में रुकावट नहीं बनने चाहिए। अफगानिस्तान को लेकर पाकिस्तान ने अमेरिका से मिलती जुलती चिंताएं जताई थी और उसने अफगानिस्तान में खुद को अमेरिका का रणनीतिक संपत्ति बताया था। पाकिस्तान के इस ईमेल का असर कुछ ही हफ्तों में असर दिखाने लगा, जब अमेरिका से असीम मुनीर को वाइट हाउस आने का न्योता मिल गया। असीम मुनीर से डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में 18 जून को मुलाकात की और फिर पाकिस्तान के समर्थन में डोनाल्ड ट्रंप ने कई बयान दिए हैं, जो भारत को असहज करने वाले रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.