होटलों के रूम लगभग बुक
द ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी ग्रुप के होटल मैनेजर विनीत कपूर ने न्यूज पोर्टल को बताया, 'हम शहर के कार्यक्रमों और एआई शिखर सम्मेलन से हाई डिमांड के कारण चुनिंदा तारीखों पर फुल ऑक्यूपेंसी की उम्मीद कर रहे हैं। हम 19 और 20 फरवरी के लिए लगभग 'सोल्ड आउट' सिचुएशन में हैं।'उन्होंने कहा, 'सभी कमरों, जिनमें सुइट्स भी शामिल हैं, की मांग मजबूत है। हम शिखर सम्मेलन के दौरान कई अंतरराष्ट्रीय लीडर्स और प्रतिनिधियों की मेजबानी करेंगे।'
लीला पैलेस, आईटीसी मौर्य और ताज पैलेस जैसे पांच सितारा होटल उनमें शामिल हैं जो पीक सीजन रेट पर मध्यम मूल्य निर्धारण के साथ अपने कमरे पेश कर रहे हैं।
100 से ज्यादा देशों के लोग लेंगे हिस्सा
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 100 से ज्यादा देशों के लोग हिस्सा लेंगे। इनमें 15 से 20 राष्ट्राध्यक्ष, विभिन्न देशों के 50 से अधिक मंत्री और 40 से अधिक प्रमुख वैश्विक और भारतीय कंपनियां शामिल हैं।इरोस होटल, नई दिल्ली के महाप्रबंधक दविंदर जुज ने बताया कि फरवरी 2026 में अन्य तारीखों की तुलना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शिखर सम्मेलन के दौरान कीमतों में लगभग 30-50% की बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने कहा, 'दिसंबर और जनवरी में व्यवसाय उम्मीद से थोड़ा नरम रहा है। प्रति उपलब्ध कमरा राजस्व बढ़ोतरी ने अन्य बाजारों में देखे गए स्तरों को पूरा नहीं किया है।' जुज बोले, 'हम आने वाले महीनों में राजस्व बढ़ाने के लिए अपनी रणनीतियों को एडजस्ट कर रहे हैं।'
