पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से बदला मौसम का मिजाज, एमपी में पारा 33 डिग्री के पार

Updated on 14-02-2026 12:55 PM

भोपाल: पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर साफ दिखाई देने लगा है । मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही रही, जबकि राजधानी भोपाल समेत पश्चिमी जिलों में धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा।

मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश का मौसम फिलहाल शुष्क है, लेकिन पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई । सबसे अधिक तापमान खंडवा में 33.5 और खरगोन में 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर, रतलाम, धार, उज्जैन और नर्मदापुरम में भी पारा 31 डिग्री से ऊपर पहुंच गया।

मौसम विज्ञानी ने बताया कि 16 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है । प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, जबकि भोपाल में सुबह हल्की धुंध छाने की संभावना जताई गई है।

सेहत पर पड़ रहा बदलते मौसम का असर

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। दिन में तेज धूप और गर्मी बढ़ी जबकि रात में ठंडक के कारण शरीर का संतुलन बिगड़ रहा है। इसका सीधा असर वायरल फीवर के रूप में सामने आ रहा है।

डॉक्टरों का कहना है कि इस समय मौसम का उतार-चढ़ाव संक्रमण के लिए अनुकूल माहौल बना रहा है। दिन में पसीना और रात में ठंडी हवा चलने से लोग जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। खासतौर पर वे लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, जो देर रात तक बाहर रहते हैं या ठंड-गर्मी के बीच लापरवाही बरतते हैं। डॉक्टरों के अनुसार कई लोग हल्का बुखार या सर्दी होने के बाद भी इसे नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो रही है। संक्रमण परिवार के अन्य लोगों तक भी फैल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार…
 07 March 2026
भोपाल, एमपी में सेक्स रेश्यो यानी लिंगानुपात को सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की थी। 'बेटियों को लखपति' बनाने के उद्देश्य से…
 07 March 2026
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए…
 07 March 2026
भोपाल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आंदोलन की धमकी देने वाले उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को भोपाल तलब किया गया। शुक्रवार देर रात वे भोपाल…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने गोमांस से भरे कंटेनर पकड़ाने के मामले में एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद गुरुवार को…
 07 March 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं, 19 KG वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 07 March 2026
भोपाल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर…
Advt.