सुब्रतो कप 2022 फुटबॉल प्रतियोगिता में बिहार चैंपियन बन लौटी सीवान टीम का हुआ स्वागत

Updated on 04-08-2022 07:52 PM

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा पटना के कंकड़बाग स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित बिहार राज्य सुब्रतो कप बालिका अंडर 17 आयु वर्ग के चैंपियनशिप में सीवान जिले के मैरवा प्रखंड स्थित राजेंद्र कुष्ठ सेवा आश्रम बालिका उच्च विद्यालय की टीम ने बिहार चैंपियन बन इतिहास रच दिया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य परवेज अहमद ने बताया कि हमारे विद्यालय की फुटबॉल टीम की बेटियां एक अगस्त 2022 को मैरवा धाम स्थित प्राथमिक टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में गुठनी, हुसैन गंज एवं मैरवा के अन्य टीमों को हराते हुए विजेता बन सीवान जिले के टीम के रूप में बिहार राज्य चैंपियनशिप खेलने हेतु क्वालीफाई किया था।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं कला युवा संस्कृति विभाग बिहार द्वारा पटना में 2 अगस्त 2022से 3 अगस्त 2022तक आयोजित सुब्रतो कप बिहार राज्य अंडर 17 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लिया एवं शिवहर, मुंगेर, मुजफ्फरपुर इत्यादि टीमों को हराते हुए फाइनल प्रतियोगिता में जगह बनाई ।फाइनल प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण की टीम को 6-2 के अंतर से हराते हुए राज्य चैंपियन बन विद्यालय एवं सीवान जिले के गौरव को बढ़ाने का काम किया ।राज्य चैम्पियन बन लौटी बेटियां जब गुरुवार को विद्यालय प्रांगण पहुंची तो विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों एवं छात्राओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया एवं मिठाइयां खिलाई।

विजेता ट्रॉफी टीम की कप्तान श्रुति कुमारी ने प्रधानाचार्य परवेज अहमद को समर्पित किया ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य परवेज अहमद ने पूरी टीम को 15 अगस्त को सम्मानित करने की बात कही । इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक एवं संस्थापक संजय पाठक, एकलव्य मैरवा धाम की कोच पिंकी कुमारी ,रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के स्पोर्ट्स इंचार्ज सलमा खातून,विद्यालय के शिक्षक गोस्वामी केदार गिरी, रामाजी पड़ीत ,राम सागर पासवान , राजेश कुमार सिंह ममता कुमारी, पूनम कुमारी ,रिंकू यादव, मनोरमा कुमारी ,मानुषी सिन्हा ,विनीता भारती, सहित सैकड़ों की संख्या में विद्यालय की छात्राएं उपस्थित हो अपने खिलाड़ियों का स्वागत किया एवं बधाइयां दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.