86 साल की हुईं वैजयंती माला

Updated on 13-08-2022 07:23 PM

आज वैजयंतीमाला अपना 86वां जन्मदिन मना रहीं हैं। वैजयंतीमाला 50-60 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस थीं। एक जमाने में डायरेक्टर्स उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते थे। वैजयंतीमाला ने 13 साल की उम्र में तमिल फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। जिसके बाद उन्होंने आशा, नया दौर, साधना, मधुमती जैसी बेहतरीन फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं। उन्हें बेहतरीन एक्टिंग के लिए 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है साथ ही भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया है।

अपने फिल्मी करियर में वैजयंतीमाला का नाम कई बड़े एक्टर्स के साथ जुड़ा पर शादी उन्होंने उनके निमोनिया का इलाज कर रहे डॉ चमनलाल बाली से की शादी। फिर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ अपना ली पॉलिटिक्स। तो चलिए आज इस सुपरस्टार के बर्थडे के मौके पर इनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों पर नजर डालते हैं।

4 साल की उम्र से सीखा डांस

वैजयंतीमाला का जन्म 13 अगस्त 1936 को लैयंगर ब्राह्मण फैमिली में हुआ था। उनकी फैमिली मद्रास में रहती थी। उनके पिता एम.डी. रमन और मां वसुंधरा देवी थीं। वैजयंतीमाला का जन्म हुआ था तब उनकी मां वसुंधरा देवी तमिल सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस थीं जिनकी मंगामा सबथम तमिल सिनेमा की पहली सुपरहिट फिल्म थी। ऐसे में उनके माता-पिता के पास कम समय होने के चलते उनका पालन-पोषण उनकी दादी यदुगिरी देवी ने ही किया। वैजयंती माला को उनके परिवार ने 4 साल की उम्र से ही डांस सिखाना शुरू कर दिया था। जिसके चलते एक समय बाद वैजयंती कथक, कुचीपुड़ी और उड़ीया जैसे कई डांस परफारमेंस में महारत हासिल कर चुकी थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.