'जमात-ए-इस्लामी को वोट देना हराम', बांग्लादेश चुनाव में हिफाजत-ए-इस्लाम ने किया ऐलान, बताया जिहाद

Updated on 07-02-2026 02:36 PM
ढाका: बांग्लादेश में 12 फरवरी के आम चुनाव के पहले इस्लामिक संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम और देश की सबसे बड़ी इस्लामिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ जिहाद का ऐलान किया है। हिफाजत-ए-इस्लाम बांग्लादेश के अमीर अल्लामा शाह मुहीबुल्लाह बाबुनगरी ने मुसलमानों को चेतावनी दी कि मुसलमानों के लिए जमात-ए-इस्लामी को वोट देना हराम है। बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, मुहीबुल्लाह ने गुरुवार 5 फरवरी को चटगांव में एक चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

बीएनपी उम्मीदवार को समर्थन देते हुए हिफाजत अमीर ने कहा कि मेरे लिए यह चुनाव नहीं है। यह जमात के खिलाफ जिहाद है। उन्होंने बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी पार्टी पर इस्लाम की गलत व्याख्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस झूठी ताकत को बढ़ने से रोकने के लिए हमें एकजुट होना होगा और चेतावनी दी कि अगर जमात सत्ता में आई तो इस्लाम और मुसलमानों का नुकसान होगा।

जमात को बताया इस्लाम के लिए खतरा

बाबूनगरी ने कहा कि अगर वे (जमात) सत्ता में आते है, तो वे इस्लाम को जड़ से उखाड़ देंगे और मुसलमानों की बुनियाद को ही खत्म कर देंगे। वे ऐसा समूह हैं जो लोगों का गला काटते हैं। मुहीबुल्लाह पहले भी कई मौकों पर जमात-ए-इस्लामी की खुलकर आलोचना कर चुके हैं। कुछ महीने पहले ही उन्होंने जमात-ए-इस्लामी को एक पाखंडी इस्लामिक पार्टी कहा था। बीते साल अगस्त में हिफाजत नेता ने कहा था कि 'जमात-ए-इस्लामी एक पाखंडी इस्लामिक पार्टी है। जमात-ए-इस्लामी मौदूदी के इस्लाम को मानती है, जबकि हम मदीना के इस्लाम को मानते हैं।'

बांग्लादेश चुनाव पर क्या कहते हैं सर्वे?

हालिया सर्वेक्षणों से पता चलता है कि इस बार आम चुनाव में जमात-ए-इस्लामी पहले से ज्यादा मजबूत होकर उभर सकती है। रिपोर्टों के मुताबिक जमात इस बार सबसे आगे चल रही तारिक रहमान की बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी को कड़ी टक्कर दे रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों की हमारी स्टडी बताती है कि हालिया चुनाव अभियान के दौरान तारिक रहमान के नेतृत्व वाली BNP ने हिफाजत के साथ संपर्क बढ़ा दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
Advt.