इम्पैक्ट प्लेयर न बनने की कसम खाने वाले विराट कोहली को झुकना पड़ा, लखनऊ के खिलाफ पहली बार नए अवतार में दिखे

Updated on 16-04-2026 02:17 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में विराट कोहली को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई जिसने फैंस को हैरान कर दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना इम्पैक्ट प्लेयर डेब्यू किया। यह फैसला उनके पिछले साल के उस बयान के बिल्कुल उलट है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे कभी भी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलना चाहेंगे।

टखने की चोट बनी बड़ी रुकावट

12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली के टखने में चोट लग गई थी। इस चोट की वजह से वे दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए भी नहीं उतरे थे। लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले वे घुटने पर पट्टी बांधकर अभ्यास करते देखे गए थे। हालांकि फैंस को उम्मीद थी कि वे पूरी तरह फिट होकर लौटेंगे, लेकिन कलाई और टखने की स्थिति को देखते हुए आरसीबी मैनेजमेंट ने उन्हें केवल बल्लेबाजी तक सीमित रखने का फैसला किया।

अपने ही शब्दों को वापस लेना पड़ा

पिछले साल आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद कोहली ने बड़े गर्व से कहा था, 'मैं इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेल सकता। मैं पूरे 20 ओवर फील्डिंग करना चाहता हूं और मैदान पर अपना प्रभाव छोड़ना चाहता हूं। मैं हमेशा से ऐसा ही खिलाड़ी रहा हूं।' लेकिन आज चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस के दौरान कप्तान रजत पाटीदार ने खुलासा किया कि कोहली पहली पारी में फील्डिंग नहीं करेंगे। वे केवल फिलिप सॉल्ट के साथ ओपनिंग करने आएंगे और दूसरी पारी में उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को इम्पैक्ट सब के तौर पर शामिल किया जाएगा।

दिग्गज भी बन चुके हैं इम्पैक्ट प्लेयर

विराट कोहली इस लिस्ट में शामिल होने वाले अकेले बड़े खिलाड़ी नहीं हैं। इंजरी मैनेजमेंट के चलते कई दिग्गजों को इस नियम का सहारा लेना पड़ा है। रोहित शर्मा ने 2025 का लगभग पूरा सीजन चोट के कारण इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेला। केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव भी चोट की वजह से इस भूमिका में नजर आ चुके हैं। एमएस धोनी ने अब तक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वे आईपीएल 2026 में अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि वह जब भी खेलने आए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नजर आ सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.