Vikram Vedha Day 1 Collection: हाउसफुल हुए थिएटर, धमाकेदार रही 'विक्रम वेधा' की ओपनिंग

Updated on 01-10-2022 06:00 PM

 सैफ अली खान और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) ने पहले दिन उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन किया है। फिल्म को जबरदस्त एडवांस बुकिंग मिली थी और ज्यादातर सिनेमाघर हाउसफुल हो गए थे। इन दोनों ही सितारों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और दमदार एक्शन मूवी होने के साथ-साथ पहली बार दोनों की टक्कर दिखाई गई है।

विक्रम वेधा का फर्स्ट डे कलेक्शन
सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा एडवांस बुकिंग के मामले में इस साल की 8वीं टॉप मूवी रही है। पहले दिन का कलेक्शन डबल डिजिट में रहा है और ज्यादातर ट्रेड विशेषज्ञों ने बताया कि विक्रम वेधा का फर्स्ट डे कलेक्शन 10 से 12 करोड़ रुपये के बीच रहा है। जहां तक बात है अन्य फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाने की तो इस मामले में विक्रम वेधा अभी तक कुछ खास नहीं कर पाई है।

नहीं तोड़ पाई भूल भुलैया 2 का रिकॉर्ड
माना जा रहा था कि ये जबरदस्त एक्शन थ्रिलर मूवी कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया-2 का रिकॉर्ड तोड़ देगी हालांकि ऐसा नहीं हो सका। मालूम हो कि Bhool Bhulaiyaa 2 ने पहले दिन 14 करोड़ 11 लाख रुपये का बिजनेस किया था और Vikram Vedha इस रेस में काफी पिछड़ी हुई नजर आई। हालांकि देखना होगा कि अगले कुछ दिनों में फिल्म क्या कमाल करती है।

ब्लॉकबस्टर हिट साबित होगी फिल्म?
विक्रम वेधा की किस्मत का फैसला यूं तो फर्स्ट वीकेंड में ही हो जाएगा, लेकिन अगर फिल्म को माउथ पब्लिसिटी अच्छी मिली तो आने वाला वक्त फिल्म के लिए मैजिकल साबित हो सकता है। पहले वीकेंड के बाद गांधी जयंती और फिर करवाचौथ और विजयदशमी जैसे त्यौहार पड़ने हैं जिनकी छुट्टियों का फायदा फिल्म को मिल सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.