घमंडी कहने वाले थिएटर मालिक से विजय ने की मुलाकात

Updated on 29-08-2022 07:23 PM

सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने हाल ही में गैलेक्सी और मराठा मंदिर सिनेमा के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर मनोज देसाई से मुलाकात की है। दरअसल जब लोग 'लाइगर' को बायकॉट कर रहे थे, तब विजय ने अपने एक बयान में कहा था कि 'कौन रोकेगा, हम देखेंगे'। उनके इस बयान से थिएटर के मालिक नाराज हो गए थे। वहीं मनोज ने विजय के इस बयान की आलोचना की थी और उन्हें घमंडी कहा था।

विजय ने एक्जीबिटर मनोज देसाई से की मुलाकात

अब फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो सामने आई है, जिसमें विजय और मनोज एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा हुआ है, 'विजय देवरकोंडा ने मुंबई के एक्जीबिटर मनोज देसाई से मुलाकात की और बायकॉट/ओटीटी मुद्दे पर उनकी हालिया कमेंट पर खेद व्यक्त किया। जिसे कथित तौर पर गलत तरीके से लिया गया।'

विजय ने की थी 'लाइगर' के बायकॉट पर बात

विजय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में 'लाइगर' को सोशल मीडिया पर बायकॉट करने के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, 'लोग इस फिल्म को बायकॉट कर रहे हैं, लेकिन हमें कोई डर नहीं है। क्योंकि हमने इस फिल्म को बनाने के लिए दिन रात एक कर मेहनत की है। जब आप सही होते हैं, तब आपको किसी की सुनने की जरूरत नहीं होती।'

'लाइगर' में बॉक्सिंग चैंपियन माइक का है कैमियो रोल

'लाइगर' 25 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों से मिक्सड रिव्यूज मिले हैं। फिल्म में विजय ने एक बॉक्सर का रोल प्ले किया है। इसकी कहानी फाइटर के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है। इसमें विजय के साथ-साथ अनन्या पांडे भी लीड रोल में हैं। वहीं फिल्म में किक बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन भी कैमियो कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.