विक्की कौशल के पिता शाम:बोले- मैंने हॉस्पिटल में तीसरे फ्लोर से कूदने का फैसला कर लिया था

Updated on 09-08-2022 06:53 PM

विक्की कौशल के पिता और स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल ने हाल ही में एक खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बताया कि सितंबर 2003 में उन्हें कैंसर डायग्नोस किया गया था। शाम ने कहा कि वो लद्दाख से 'लक्ष्य' की शूटिंग कर लौटते समय उन्हें पेट दर्द की शिकायत हुई। जब वो नानावती हॉस्पिटल पहुंचे तो उनकी सर्जरी की गई।

50 दिनों तक हॉस्पिटल में रहे थे शाम
शाम ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया, "मैं बेहोश था। मेरे पेट में इंफेक्शन हुआ था। डॉक्टर्स ने मेरे पेट का एक टुकड़ा काटकर जांच के लिए भेजा था। इसके बाद जांच में कैंसर डिटेक्ट हुआ। मुझे नहीं पता था कि मैं जी भी पाऊंगा या नहीं। मैंने यह किसी के साथ शेयर नहीं किया था। मैं 50 दिनों तक हॉस्पिटल में रहने के बाद काम पर वापस लौटा था। डॉक्टर्स ने मुझे एक साल तक टेस्ट किया, लेकिन सौभाग्य से कैंसर बॉडी में कहीं और नहीं फेला। इस बात को अब 19 साल हो चुके हैं।"

थर्ड फ्लोर से कूदना चाहते थे डायरेक्टर
शाम ने आगे बताया, "मुझे लगा कि मेरे बचने की कोई उम्मीद नहीं है। मैंने तो यह भी फैसला कर लिया था कि मैं तीसरे फ्लोर से कूदकर मर जाऊंगा, क्योंकि मैं वैसे नहीं जी सकता था। लेकिन मैं बेड से उठ भी नहीं पाता था, क्योंकि मेरे पेट का ऑपरेशन हुआ था। मैं भगवान से मांगता था कि 'अब सब खत्म कर दो। मुझे किसी बात का कोई पछतावा नहीं है। मैं एक छोटे से गांव से हूं और आपकी दुआ से मैंने अच्छी लाइफ जी है। अगर आप मुझे बचाना चाहते हैं, तो मुझे कमजोर मत बनाइए।' उसके बाद अगले दिन मुझे शांति मिली।"

हॉस्पिटल से आने के बाद 'ब्लैक फ्राइडे' की थी शूट
शाम नवंबर 2003 में अपनी नई फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' की शूटिंग शुरू करने वाले थे, लेकिन अक्टूबर में हॉस्पिटल मे होने की वजह से उन्होंने प्रोडक्शन वालों को पैसे वापस कर दिए। शाम ने बताया कि अनुराग कश्यप ने उन्हें फोन पर मैसेज भेजा कि यह फिल्म सिर्फ आप ही कर सकते हैं और हम आपका इंतजार करेंगे। दिसंबर में हॉस्पिटल से आने के बाद उन्होंने पहली फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' ही की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
Advt.