वरुण धवन ने करण जौहर से उगलवाई उनके रिलेशनशिप और ब्रेकअप की बात

Updated on 15-09-2022 06:47 PM

कॉफी विद करण में करण जौहर हमेशा दूसरे के रिलेशनशिप पर बात करते हैं। इस बार उन्होंने अपने ब्रेकअप पर बात की। लेटेस्ट एपिसोड में वरुण धवन और अनिल कपूर करण जौहर के मेहमान बने थे। उन दोनों ने कई शादी से लेकर नेपोटिजम तक कई मुद्दों पर बात की। वहीं करण ने बताया कि वह सिंगल हैं। उनके रिलेशनशिप का सपोर्ट वरुण धवन ने किया था। हालांकि उनका ब्रेकअप हो चुका है।

करण ने शुरू किया धोखे का टॉपिक

कॉफी विद करण में जुग जुग जियो एक्टर अनिल कपूर और वरुण धवन ने खूब रंग जमाया। चिट-चैट सेशन के बाद करण जौहर ने प्यार में धोखे का टॉपिक शुरू किया। उन्हें अनिल कपूर से भी इस पर सवाल किया। इस बीच करण ने बताया कि नताशा से शादी के पहले वरुण कई लड़कियों से बातचीत कर चुके थे। वरुण ने करण से पूछा कि वह धोखे वाली थीम में इतना इंट्रेस्ट क्यों ले रहे हैं। इस पर करण ने जवाब दिया कि वह ह्यूमन बिहेवियर में इंट्रेस्टेड हैं।वरुण धवन ने होस्ट करण जौहर से सवाल किया कि क्या उन्होंने कभी धोखा दिया है या उन्हें धोखा मिला है? इस पर करण जौहर ने बताया कि वह रिलेशनशिप में ही नहीं हैं। इस पर वरुण ने करण को घेरने की कोशिश की और कहा कि वह नेशनल टीवी पर बोल रहे हैं कि रिलेशनशिप में नहीं हैं। इस पर करण ने जवाब दिया, तुमको पता है कि मैं नहीं हूं, तुम्हें यह भी पता है कि मेरा ब्रेकअप हो चुका है। करण बोलते हैं, तुमको पता है कि मेरा ब्रेकअप हो चुका है और उस रिलेशनशिप का तुम बहुत सपोर्ट करते थे। बहुत शुक्रिया लेकिन मेरा ब्रेकअप हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.