वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या से पहले की थी साथी एक्टर से बात, बताया था शादी और शॉपिंग का प्लान

Updated on 17-10-2022 06:44 PM

टीवी एक्ट्रेस वैशाली की मौत की खबर से हर कोई शॉक्ड है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने इंदौर वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उनके पास से सुसाइड नोट मिलने की भी बात कही जा रही है। वैशाली के साथ काम करने वाले लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे और दुख जता रहे हैं। एक्टर विकास सेठी और उनकी पत्नी जाह्नवी राणा ने उनके निधन से एक दिन पहले वैशाली से बात की थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी शादी की तैयारियां कर रही थीं और मुंबई आने वाली थी। इस खबर को सुनकर दोनों सदमे में हैं।

साथ रुकने का था प्लान

वैशाली अब इस दुनिया में नहीं। उन्हें जानने वाले इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। उनकी करीबी जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर वैशाली के लिए पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, शब्द नहीं हैं... कल बात हुई थी वैशाली तुमने कहा था मैं मिलती हूं, अच्छा नहीं किया, वापस आओ।  जाह्नवी ने बताया, मैंने फाइनैंशियल हेल्प के लिए एक दिन पहले उसे कॉल किया था। उसने बताया था कि वह दिवाली के बाद शादी की शॉपिंग के लिए मुंबई आएगी। उसने हमारे साथ रुकने का प्लान बनाया था। उसने कहा था, हम घूमेंगे और बच्चों को लेकर भी चलेंगे।

मौत की खबर मिली तो...

उसने करीब 5 महीने पहले मुझे मितेश के बारे में बताया था। इसके बाद मैंने भी उससे चैट और वीडियो कॉल पर बात की थी। वह काफी सुलझा हुआ और स्वीट है। जाह्नवी के पति विकास ने बताया, दिसंबर में उसकी शादी थी। दोनों परिवार डेट तय करने वाले थे। शुक्रवार को बात हुई तो बोली थी कि सब मस्त चल रहा है। शादी के पहले उसका मुंबई आने का प्लान था। उसकी मौत की खबर पहले तो हमें झूठ लगी। मैंने जाह्नवी को कहा कि उसे फोन करे। जब उसका फोन नहीं उठा तो उसके पिता के फोन पर कॉल किया। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार कर रहे हैं तो हम वहीं जम गए। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.