यूपी निर्यात के लिए तैयारी में चौथे नंबर पर, जानिए कौन-कौन से राज्य हैं उत्तर प्रदेश से आगे

Updated on 15-01-2026 01:55 PM
नई दिल्ली: निर्यात के लिए जरूरी सुविधाओं और प्रदर्शन के मामले में महाराष्ट्र को अव्वल पाया गया है। तमिलनाडु दूसरे, गुजरात तीसरे और यूपी चौथे नंबर पर रहा। यह रैंकिंग नीति आयोग ने की है। आयोग ने बुधवार को एक्सपोर्ट प्रीपेयर्डनेस इंडेक्स (EPI) 2024 जारी किया। इस इंडेक्स के मुताबिक, बड़े राज्यों में यूपी के बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पंजाब का नंबर रहा। वहीं, छोटे राज्यों में सबसे आगे उत्तराखंड रहा। उसके बाद जम्मू कश्मीर, नागालैंड, दादरा एवं नागर हवेली, दमन एवं दियु और त्रिपुरा का स्थान रहा।

इस रैंकिंग में एक्सपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर, बिजनेस इकोसिस्टम, पॉलिसी एंड गवर्नेंस और एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस पर गौर किया गया। रिपोर्ट जारी करते हुए नीति आयोग के सीईओ बी वी आर सुब्रमण्यम ने कहा कि भारत कई देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स और इकनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट्स कर रहा है, ऐसे में देश में निर्यात के लिए अच्छी व्यवस्था का होना अहम है।

अवसरों का फायदा

उन्होंने कहा कि राज्यों को ऐसा इकोसिस्टम मजबूत करना होगा, जो नए अवसरों और चुनौतियों के लिए तैयार रहे और वैश्विक मानकों के अनुसार भी हो। उन्होंने कहा कि राज्यों को विभिन्न जिलों में प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ावा देना चाहिए। इस मौके पर आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी ने कहा कि व्यापार के नए अवसरों का फायदा उठाने पर राज्यों का जोर होना चाहिए, साथ ही उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर रहे, इसका ध्यान भी रखना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.