चीन की मिलिट्री ड्रिल पर US अलर्ट:बाइडेन बोले- एक्सरसाइज से डर नहीं, फिक्र जरूर है; बीजिंग ने चुप्पी साधी

Updated on 09-08-2022 06:24 PM

मेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान विजिट के बाद पहली बार प्रेसिडेंट जो बाइडेन का रिएक्शन आया है। बाइडेन ने सोमवार को कहा कि ताइवान के आसपास मिलिट्री एक्सरसाइज करके चीन सिर्फ तनाव बढ़ा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- चीन की हर हरकत पर वॉशिंगटन की पैनी नजर है। अमेरिका को चीन के इस कदम से कोई डर नहीं, लेकिन फिक्र जरूर है। बाइडेन के बयान पर चीन की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है।

नैंसी पेलोसी ने पिछले हफ्ते ताइवान दौरा किया था। चीन इससे बेहद नाराज है। उसने ताइवान के चारों तरफ अपने वॉरशिप तैनात कर दिए हैं। चीन की एयरफोर्स के फाइटर जेट्स भी ताइवान की हवाई सीमा के करीब उड़ान भर रहे हैं।

चीन कुछ नहीं कर पाएगा
मीडिया से बातचीत में बाइडेन ने कहा- चीन की हरकतों से अमेरिका को कोई डर नहीं है, लेकिन ये कुछ चिंता की बात जरूर है। वो जितना कर सकते थे, उतना कर चुके हैं। मुझे नहीं लगता कि इससे ज्यादा वो कुछ कर पाएंगे।

बाइडेन सोमवार को काफी कॉन्फिडेंट नजर आए। उनके बयान के कुछ देर पहले चीन ने एक बार फिर ड्रिल की। खास बात यह है कि ताइवान ने भी एंटी सबमरीन और एयर-टु-शिप सिस्टम अलर्ट कर दिया। चीन की सेना यानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वो ताइवान के चारों तरफ 4 से 7 अगस्त तक एक्सरसाइज करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
 05 March 2026
दुबई: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने यूएई में अमेरिकी एयर डिफेंस THAAD पर सफल हमले का दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि उसने THAAD की…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने ईरान युद्ध के बीच कहा है कि 'यूनाइटेड स्टेट्स के हथियारों का स्टॉक, मीडियम और…
 03 March 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया है।…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका ने पहली बार स्वीकार किया है कि ईरान ऑपरेशन उसके लिए मुश्किल हो सकता है। अमेरिकी सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैनियल केन (जनरल डैन)…
Advt.