अर्बन क्रूजर हाई रायडर 2022 की लॉन्चिंग आज

Updated on 16-08-2022 07:59 PM

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाई रायडर 2022 आज लॉन्च होने वाली है। इसकी बुकिंग 1 जुलाई से टोकन अमाउंट 25,000 रुपए से पहले से ही शुरू है। टोयोटा अर्बन क्रूजर हाई रायडर को 4 वैरिएंट- E, S, G और V में पेश करेगी। इसमें हाइब्रिड इंजन होगा जिसकी मदद से 27.97kmpl तक का माइलेज मिलेगा।

इसमें माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 5-स्पीड मैनुअल के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक का ऑप्शन होगा। इसमें 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हवादार फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर के साथ एक प्रीमियम पेशकश है। इसके सेफ्टी फीचर सेट में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, हिल डिसेंट कंट्रोल और 6 एयरबैग तक शामिल हैं।

टोयोटा हाई रायडर के फीचर्स
हाई रायडर में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो एसी, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग रियर बेंच सीट बैक, रियर पार्किंग कैमरा और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है।

टोयोटा हाई रायडर इंटीरियर
केबिन के अंदर, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर SUV नई 2022 मारुति सुजुकी ब्रेजा कॉम्पैक्ट एसयूवी की तरह दिखती है। कार में थोड़ा सा क्रोम के साथ डुअल-टोन इंटीरियर है। कंपनी ने डैशबोर्ड और डोर पैड्स पर पैडेड लेदर और सॉफ्ट टच मटीरियल का इस्तेमाल किया है।

डुअल टोन इंटीरियर केवल फुल हाइब्रिड वर्जन के साथ मिलेगा और माइल्ड-हाइब्रिड वैरिएंट में ऑल-ब्लैक इंटीरियर मिलेगा।

टोयोटा हाई रायडर ऑल-व्हील-ड्राइव
2022 टोयोटा अर्बन क्रूजर हैदर का 1.5-लीटर नियो ड्राइव इंजन इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम का ऑप्शन भी मिलेगा।टोयोटा हाई रायडर डिजाइन
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाई रायडर और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा एक नए फ्रंट फेसिया के साथ समान डिजाइन मिलती हैं। यह SUV के क्रोम से सजाए गए बम्पर के ठीक नीचे स्लिम एलईडी डीआरएल के साथ स्लिम डिजाइन मिलता है। इसके अलावा, बम्पर अन्य टोयोटा कारों की तुलना में थोड़ा अलग डिजाइन के साथ हेडलैम्प को स्पोर्ट करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.