चीन में करोना संक्रमण के बहाने उइगर मुसलमानों का किया जा रहा उत्पीड़न

Updated on 17-05-2020 08:27 PM

बीजिंग। उइगर मुसलमानों के हो रहे उत्पीड़न को लेकर चीन एक बार फिर निशाने पर है। इस बार अमेरिकी सीनेट ने एक प्रस्ताव पारित कर उइगर मुसलमानों पर हो रहे जुल्म पर चीन से जवाब मांगा है। अमेरिका की सीनेट में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया है और अब इसे संसद के निचले सदन हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेन्टेटिव में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के चलते उइगर मुसलमानों पर जुल्म की कई ख़बरें चीन से आ रही हैं, कई रिपोर्ट्स में तो दावा किया गया है कि चीनी सरकार कैंप में बंद उइगर मुस्लिमों के अंग निकालकर कोरोना पीड़ितों का इलाज कर रही है। अमेरिकी सीनेट में पेश प्रस्ताव में कैंप में बंद उइगर मुस्लिमों के अलावा कई अन्य अल्पसंख्यकों समूहों पर चीन में हो रहे उत्पीड़न पर जिनपिंग सरकार से जवाब मांगा गया है।
कोरोना महामारी के लिए अमरीका चीन को ज़िम्मेदार मानता है और इस विधेयक को दोनों देशों के बीच शुरू हुए तकरार का ही हिस्सा माना जा रहा है। यह विधेयक चीन के शिनजियांग शहर में तुर्क मुसलमानों के मानवाधिकारों के उल्लंघन की निंदा करता है और इन मुसलमानों के साथ चीन में हो रही मनमानी और उत्पीड़न को समाप्त करने का आह्वान करता है।
चीन का कहना है कि वहां चरमपंथियों के ख़िलाफ़ जारी जंग की वजह से ऐसा किया जा रहा है। पिछले वर्ष ऐसी कई रिपोर्टें आई थीं, जिनमें दावा किया गया था कि चीन ने आतंकवाद और धार्मिक चरमपंथ से लड़ने के बहाने दस लाख जातीय वीगर और अन्य तुर्क मुसलमानों को ‘शिविरों’ में रखा जहाँ कथित तौर पर उनका ब्रेन वॉश किया जाता है। इसके लिए चीन की काफ़ी आलोचना भी हुई थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मशहूर इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट सीजे वर्लमैन ने दावा किया था कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें कोरोना वायरस पीड़ितों की जान बचाने के लिए किसी ओर्गेन की ज़रूरत पड़ी और वह बड़ी ही आसानी से उपलब्ध करा दिया गया। ऐसे कई केस सामने आए हैं जिसमें उइगर मुस्लिमों के अंग निकालकर कोरोना पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है। हालांकि इन आरोपों का चीनी सरकार ने खंडन किया है।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब चीन पर ऐसे इलज़ाम लगे हैं। इससे पहले भी सितंबर 2019 में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं जिनमें डिटेंशन सेंटर्स में मुस्लिमों केस साथ ज्यादती की ख़बरें आई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक चीन के मुस्लिम बहुल गांव के नागरिकों को जबरन सरकार की नौकरी में भर्ती किया जा रहा है, भले ही उनकी इच्छा हो या नहीं। इसके लिए निर्धारित कोटा तय किए गए हैं और नौकरी नहीं करने पर परिवारों के लिए जुर्माना भी तय किया गया है। लेबर ब्यूरो ऑफ क्वापकाल की ओर से जारी किए आदेश में कहा गया है कि ऐसे लोगों को काम पर लगाया जाएगा जो अपने निहित स्वार्थ और विचार के कारण इससे दूर हैं। चीन ने उइगर मुस्लिम बिरादरी के सबसे बड़े इमाम को भी क़ैद कर लिया है। चीन ने उइगर मुसलमानों पर दाढ़ी बढ़ाने और नकाब पहनने पर भी रोक लगा दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.