T20 वर्ल्ड कप 2022 वॉर्म-अप मैच यूएई ने किया हैरान

Updated on 10-10-2022 07:31 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के आगाज से पहले वॉर्म-अप मैच खेले जा रहे हैं। सोमवार को मेलबर्न में वेस्टइंडीज और यूएई के बीच वॉर्म-अप मैच खेला गया। वेस्टइंडीज ने भले 17 रनों से जीत दर्ज की हो, लेकिन यूएई ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। ब्रेंडन किंग औ कप्तान निकोलस पूरन ने बढ़िया बल्लेबाजी की, वहीं रेमन रीफर ने अपने गेंदबाजी से कमाल दिखाते हुए कैरेबियाई टीम को जीत दिलाई।

यूएई ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। वेस्टइंडीज की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही और 22 रनों तक तीन विकेट गिर चुके थे। इसके बाद किंग और पूरन ने मिलकर स्कोर 117 रनों तक पहुंचाया। पूरन 31 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए, जबकि किंग ने 45 गेंद पर 64 रनों का योगदान दिया।

यूएई की ओर से जुनैद सिद्दकी ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 13 रन खर्चकर पांच विकेट झटके। वहीं जहूर खान ने दो विकेट लिए। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 152 रन बनाए। जवाब में यूएई की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 135 रन ही बना पाई। मोहम्मद वसीम ने नॉटआउट 69 रनों की पारी खेली। जबकि जवार फरीद ने 14 गेंद पर नॉटआउट 29 रन बनाए। रीफर ने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट निकाले।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.