TVF ने राजपाल यादव की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, कहा- एक दिन आपके साथ कुछ खास बनाना चाहेंगे

Updated on 13-02-2026 01:05 PM
‘पंचायत’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘गुल्लक’ जैसे कई आइकॉनिक शोज बनाने वाली कंपनी 'द वायरल फीवर' (TVF) आज के समय के सबसे बड़े कंटेंट प्रोड्यूसर्स में से एक है। रिलेटेबल और बेहद एंगेजिंग कंटेंट के जरिए उन्होंने बार-बार साबित किया है कि युवाओं को उनसे बेहतर कोई नहीं समझता। लेकिन जहां एक तरफ वे अपनी कहानियों के जरिए नई पीढ़ी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं, वहीं जरूरत के समय किसी के साथ खड़े होना भी जानते हैं, जैसा कि राजपाल यादव के लोन डिफॉल्ट केस में उनके समर्थन से साफ दिखता है।

राजपाल यादव को लोन डिफॉल्ट मामले में जेल की सजा सुनाई गई, जिसके बाद सलमान खान, अजय देवगन, अनूप जलोटा, गुरु रंधावा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मीका सिंह, केआरके, सोनू सूद, तेज प्रताप यादव, गुरमीत चौधरी और वरुण धवन जैसे सितारों ने उनका सपोर्ट किया। अब TVF ने भी एक्टर के साथ खड़े होने का फैसला किया है और इस मुश्किल समय में उनका साथ देने का वादा किया है। साथ ही उनके साथ काम करने की इच्छा भी जताई है।

राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आया TVF

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की स्टोरी पर TVF ने लिखा, 'इस मुश्किल घड़ी में हम राजपाल यादव जी के साथ मजबूती से खड़े हैं। राजपाल यादव जी, हर दौर में आपके काम ने लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई है। हम आपके साथ हैं और आपका पूरा समर्थन करते हैं। हम सच में एक दिन आपके साथ कुछ खास बनाना चाहेंगे। एक ऐसी सीरीज, जिसमें दर्शक आपकी उस जादूगरी को और करीब से देख सकें जो आप अपने साथ लेकर चलते हैं। हमेशा आपके लिए दुआ करते रहेंगे, टीम TVF।'

TVF की अगली फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा

TVF ने कई प्रतिभाशाली कलाकारों को लॉन्च किया है, जो आज इंडस्ट्री में बड़ी सफलता हासिल कर रहे हैं। अब जब TVF ने राजपाल यादव के साथ काम करने की इच्छा जताई है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों साथ आकर क्या वाकई कुछ जादुई बना पाते हैं। इसकी एक अपकमिंग फिल्म ‘Vvan – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ भी आने वाली है, जिसका निर्देशन दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस किया गया है।

राजपाल यादव को नहीं मिली अक्षय कुमार से मदद!

राजपाल यादव के चेक बाउंस केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल के बंद हैं। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है और अगली सुनवाई के लिए 16 फरवरी की डेट दी है। क्योंकि उन पर 9 करोड़ रुपये का कर्ज है, जिसे वह बार-बार आदेश के बाद चुका नहीं पाए। और उन्हें सरेंडर करना पड़ा। और अब सोनू सूद की अपील के बाद इंडस्ट्री का हर छोटा-बड़ा सितारा उनकी मदद के लिए सामन आया है। किसी ने अमाउंट का खुलासा किया है और कुछ ने गुप्त रखा है। ऐसे में कितनी रकम इकट्ठा हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। हालांकि अक्षय कुमार का नाम अभी इस लिस्ट से बाहर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.