इधर ट्रंप ने टैरिफ बढ़ाकर 15% किया, उधर टल गई अगले हफ्ते शेड्यूल भारत के साथ बैठक, संकेत समझ‍िए

Updated on 23-02-2026 01:04 PM
नई दिल्‍ली: भारत और अमेरिका के बीच अगले हफ्ते वॉशिंगटन में शेड्यूल मीटिंग टल गई है। दोनों देशों ने व्यापार वार्ता के एक महत्वपूर्ण दौर को वॉशिंगटन में दोबारा तय करने का फैसला किया है। इससे एक अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के मसौदे को अंतिम रूप देने के प्रयासों में देरी होने की आशंका है। यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आयात पर 10 फीसदी की आधार दर को तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर 15 फीसदी करने के बाद आया है।

भारतीय वार्ता दल 23 फरवरी से तीन दिवसीय बैठक शुरू करने वाला था। हालांकि, अब दोनों पक्ष मानते हैं कि हाल के घटनाक्रमों और प्रस्तावित समझौते पर उनके निहितार्थों का मूल्यांकन करने के बाद ही चर्चा होनी चाहिए।

सख्‍त हुआ अमेर‍िका का रुख

सूत्रों के अनुसार, भारतीय मुख्य वार्ताकार और प्रतिनिधिमंडल की यात्रा दोनों सरकारों की ओर से आंतरिक आकलन पूरा करने के बाद पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीख पर तय की जाएगी।
मीटिंग पोस्‍टपोन होने की खबर ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर अपना रुख कड़ा किया है। उन्होंने पहले घोषित 10 फीसदी की आधार दर को बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। यह टैरिफ रेट तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

क्‍या है संकेत?

इस कदम से भारत पर कुल टैरिफ का बोझ लगभग 18.4 फीसदी हो गया है। इसमें मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) दर भी शामिल है। यह दोनों देशों की ओर से राहत पर बातचीत करने के प्रयासों के बीच वॉशिंगटन के व्यापार रुख में नए सिरे से सख्ती का संकेत देता है।

प्रशासन ने यह यह नहीं किया है कि कौन से देश ऊंचे रेट से सबसे ज्‍यादा प्रभावित होंगे। सटीक कानूनी तंत्र का ब्‍योरा नहीं दिया गया है। लेकिन, ट्रंप प्रशासन ने ग्‍लोबल टैरिफ बढ़ोतरी को पूरी तरह से मंजूरी प्राप्‍त और कानूनी रूप से सही बताया है।

आगे बढ़ सकती है अनिश्चितता

ग्‍लोबल टैरिफ में बदलाव अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आया है। इस फैसले में उसने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्‍ट (IEEPA) 1977 के तहत लगाए गए व्यापक टैरिफ को गैर-कानूनी बताया था। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को ट्रंप के लिए बड़ा झटका माना गया। कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकार का उल्लंघन किया।

इस फैसले ने ट्रेड इकोसिस्‍टम में अतिरिक्त अनिश्चितता पैदा कर दी है। इसने कई ट्रेड पार्टनर्स के साथ अमेरिका की चल रही बातचीत को जटिल कर दिया है। दोनों देशों के बीच ट्रेड टेंशन पिछले एक साल में उतार-चढ़ाव भरा रहा है। अगस्त 2025 में वॉशिंगटन ने नई दिल्ली पर 25 फीसदी का जवाबी टैरिफ लगाया था। रूसी कच्चे तेल की भारत की खरीद से जुड़ा 25 फीसदी एक्‍स्‍ट्रा टैरिफ इसे 50 फीसदी तक ले गया था।

उलझी हुई है स्‍टोरी

इस महीने की शुरुआत में दोनों पक्षों ने एक अंतरिम व्यवस्था के लिए रूपरेखा पर सहमति जताई थी। इसके तहत टैरिफ को लगभग 18 फीसदी तक कम किया जाना था। हालांकि, एक्‍स्‍ट्रा 25 फीसदी टैरिफ कम्‍पोनेंट को हटा दिया गया है। एक और 25 फीसदी टैरिफ टैरिफ बना हुआ है। इससे सौदे की अंतिम रूपरेखा अनसुलझी है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 21 फरवरी को कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार सौदे पर अगले महीने हस्ताक्षर होने की संभावना है। यह अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर ने अपने ऊर्जा संयंत्रों पर हुए हमलों के बाद एलएनजी का उत्पादन रोक दिया है। इससे भारत को होने वाली आपूर्ति…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आप शहरों में रहते हैं या महानगर में। यदि आप महीने में एक लाख रुपये की कमाई करते हैं तो जीवन आराम से कट सकता है। वह किराये…
 05 March 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। फरवरी में सोने की कीमत में लगातार सातवें महीने तेजी आई। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ…
 03 March 2026
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुआ सैन्य तनाव कई देशों तक पहुंच गया है। इससे सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 10% से ज्यादा की तेजी आई।…
 03 March 2026
नई दिल्ली: होली के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को बंद रहेंगे। प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE में इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और अन्य सेगमेंट…
 03 March 2026
नई दिल्ली: रिटायरमेंट फंड का प्रबंधन करने वाली संस्था EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भविष्य निधि (EPF) जमा पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की है। इसके साथ ही…
 03 March 2026
नई दिल्ली: सेबी प्रमुख तुहिन कांत पांडेय ने कहा है कि स्कैमर्स को पकड़ने के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक टेक्नॉलजी का सहारा लिया जा रहा है। खासकर उन 'प्री-इन्वेस्टमेंट'…
Advt.