डोनाल्ड ट्रम्प के घर FBI की रेड:एजेंट्स ने घर को घेरा, तलाशी जारी

Updated on 09-08-2022 06:25 PM

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पूर्व राष्ट्रपति के आलीशान पॉम हाउस और रिजॉर्ट मार-ए-लीगो पर सोमवार देर रात (भारत में मंगलवार तड़के) छापा मारा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, FBI के कई एजेंट्स ने ट्रम्प के घर को घेर लिया है और तलाशी ली जा रही है। खुद डोनाल्ड ट्रम्प ने इस रेड की पुष्टि की है। उधर, ट्रम्प का कहना है कि वे मुझे चुनाव लड़ने से रोक रहे हैं।

ट्रम्प ने कहा, 'फ्लोरिडा में मेरे पॉम बीच स्थित खूबसूरत घर मार-ए-लीगो को FBI ने कब्जे में ले लिया है। यहां की तलाशी ली जा रही है। यहां FBI के एजेंट्स मौजूद हैं।”

मीडिया ने जब FBI के प्रवक्ता से इस बारे में सवाल पूछे तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

ट्रम्प ने कहा, यह हमारे देश के लिए काला वक्त है
अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। जांच एजेंसियों के साथ सहयोग के बावजूद इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। यह न्याय तंत्र का हथियार के तौर पर गलत इस्तेमाल करने जैसा है। यह कट्टर लेफ्ट डेमोक्रेट्स का हमला है। वे नहीं चाहते हैं कि मैं 2024 का चुनाव लड़ूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 29 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
 29 April 2026
कोलंबो: श्रीलंका और भारत ने एक बार फिर से हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए एक द्विपक्षीय डाइविंग अभ्यास किया है। IN-SLN DIVEX 2026 अभ्यास के चौथे संस्करण के जरिए दोनों…
 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
Advt.