आर्थिक तंगी से परेशान टीवी एक्‍टर ने दी जान, कोरोना से डरे लोगों ने नहीं की मदद

Updated on 17-05-2020 08:21 PM

नवी मुंबई। कोरोना को लेकर लोगों के बीच इस कदर भय है कि वे अपने पड़ोसी तक को मदद करने से डरते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है नवी मुंबई के खारघर इलाके में जब वहां एक इमारत में महिला अपने पति को नीचे उतारने के लिए चीखती चिल्लाती रही, लोगों से मदद की गुहार लगाती रही लेकिन कोरोना वायरस के भय से मदद के लिए कोई उसके घर में नहीं आया. फांसी पर लटके अपने पति को अकेले ऊपर से नीचे उतारने में असमर्थ पत्नी अपने पड़ोसियों और बिल्डिंग के लोगों के आवाज लगाती रही, मदद मांगती रही, लेकिन कोई उस बेसहारा के करीब नहीं आया. यह ऐसा भयावह मंजर है, जब लोगों में कोरोना का एक अदृश्य भय व्याप्त है. लोगों को आवाज लगाने वाली टीवी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल की पत्नी थीं. मनमीत ने अपनी पत्नी को बेसहारा छोड़ दुनिया से विदा लेने की सोची. इसके बाद मौका पाकर अपनी पत्नी से दूर जाकर रात में फांसी से झूल गए. बताया जा रहा है कि वो तनाव में थे, उनके ऊपर आर्थ‌िक तंगी का दबाव बढ़ता जा रहा था. बीते कुछ समय से वो लगातार कर्जे में डूबे जा रहे थे. हाल ही में कुछ टीवी सीरियल के जरिये उन्होंने इन सब तनाव को कम करने के लिए तेजी से कमाना शुरू किया था, लेकिन इसी बीच कोरोना महामारी और फिर लॉकडाउन ने उनको अंदर से तोड़ दिया. आर्थ‌िक तंगी का दबाव उन पर ऐसा बढ़ा कि वो लड़ाई हार गए. इस भयावह दौर में और भी ज्यादा भयावह मंजर तब दिखा जब एक बेबस, लाचार पत्नी अपने फांसी पर लटके पति को नीचे उतारने के लिए लोगों को आवाज लगाती रही. लेकिन लोगों में कोरोना का डर इस कदर व्याप्त रहा कि कोई उन्हें नीचे उतारने नहीं आया. अंत में उनका शव तब नीचे उतारा जा सका, जब वहां पुलिस और डॉक्टर्स की टीम पहुंची. मनमीत के दोस्‍त ने बताया कि कैसे कोरोना की वजह से लोगों ने मनमीत के शरीर को भी हाथ लगाने में मदद नहीं की. उन्‍होंने एक समाचार चैनल को द‍िए इंटरव्‍यू में बताया कि पत्‍नी ने जब पति की लाश को फांसी लगाए हुए देखा तो उन्‍होंने मदद के लिए लोगों से गुहार लगाई, लेकिन कोरोना वायरस के चलते लोग पास आने में भी कतरा रहे थे. कुछ देर बाद एक डॉक्टर और पुलिस भी वहां पहुंची, लेकिन उन्होंने भी कोई मदद नहीं की. तकरीबन एक घंटे बाद बिल्डिंग के गार्ड ने मनमीत के गर्दन‌ से बंधा दुपट्टा काटा और तब जाकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.