संजना पांडेय की 'तुलसी विवाह' का ट्रेलर रिलीज, शादी के बाद खुला बीमारी का सच तो ससुरालवालों ने छोड़ा

Updated on 31-03-2026 11:40 AM
भोजपुरी फिल्मों की स्टार संजना पांडेय की नई फिल्म 'तुलसी विवाह' का ट्रेलर हाल ही रिलीज हुआ और चर्चा में आ गया। कहानी एक ऐसी लड़की की है, जिसकी शादी हो जाती है, पर शादी के बाद उसकी गंभीर बीमारी का राज सबके सामने आता है, तो पैरों तले जमीन खिसक जाती है। लड़की को कैंसर होने की बात सामने आती है, जिस पर ससुरालवाले उसे ताने मारते हैं और घर से निकाल देते हैं। पर पति उसका सहारा बनता है और कैंसर से जंग में उसके साथ मैदान में उतरता है।

'तुलसी विवाह' का ट्रेलर 28 मार्च को रिलीज हुआ था और अभी यूट्यूब पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म की कहानी एकदम झकझोरने वाली है और संजना पांडेय भी तुलसी के रोल में छा गई हैं।

'तुलसी विवाह' के ट्रेलर में क्या है?

ट्रेलर में दिखाया गया है कि तुलसी को देखने लड़के वाले आते हैं। तुलसी की दादी से लेकर मम्मी-पापा तक उसके गुण गिनाते हैं। रिश्ता तय हो जाता है और सास कहती है कि अब तुलसी विवाह होगा। शादी की तैयारियां शुरू होती है, लेकिन इसी बीच तुलसी की तबीयत बिगड़ जाती है। डॉक्टर उसके टेस्ट करते हैं, रिपोर्ट आती है, तो पता चलता है कि तुलसी को कैंसर है। तुलसी के चाचा-चाची बुरी तरह टूट जाते हैं। फिर तुलसी की चाची उसके चाचा को कसम देती है कि वह यह बात किसी को भी न बताएं। शादी हो जाती और जब आसपास के लोग देखने आते हैं तो तुलसी की तबीयत बिगड़ जाती है। तब पति और ससुरालवालों को भी पता चल जाता है कि तुलसी को कैंसर है।

बीमारी पता चली, सास ने घर से निकाला, पति बना सहारा

इसके बाद महाभारत छिड़ जाती है। तुलसी की सास उसे घर से निकाल देती है, पर तुलसी का मां डटकर खड़ी हो जाती है। इस लड़ाई में तुलसी का पति उसका बड़ा सहारा बनता है। उसका इलाज करने के लिए वह घर का अपना हिस्सा भी बेच देता है। लेकिन दूसरा भाई पिता को भड़का देता है। बात बंटवारे तक पहुंच जाती है। इस बीच तुलसी, सास के कहने पर पति को छोड़कर घर से निकल जाती है और दर-दर भटकर भीख मांगती है। पति उसे ढूंढकर लाता है, इलाज शुरू होता है। तुलसी के बाल चले जाते हैं तो पति भी गंजा हो जाता है।

तुलसी ने अपने दम पर करोड़पति, खुद इलाज करवाया

एक दिन डॉक्टर तुलसी और उसके पति को बताते हैं कि उसके कैंसर का इलाज मिल गया है, पर एक करोड़ रुपये चाहिए। तुलसी की चाची मदद से इनकार कर देती है और चाचा को घर में बंद कर देती है। तब तुलसी खुद ही अपने लिए पैसे जमा करने निकल पड़ती है और एक दिन 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर पहुंच जाती है। फिर वह अपना इलाज करवाती है। आगे क्या होता है? क्या तुलसी बच जाती है? क्या वह एक करोड़ रुपये जीत पाती है? उसके ससुरालवाले उसे स्वीकार कर लेते हैं? यह फिल्म 'तुलसी विवाह' देखने पर ही पता चलेगा।

'तुलसी विवाह' का ट्रेलर देख फैंस भावुक, फिल्म रिलीज का इंतजार

'तुलसी विवाह' के ट्रेलर पर दमदार रिस्पॉन्स है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वो इसे देख भावुक भी हो गए और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक ने लिखा है, 'बहुत बढ़िया और दमदार ट्रेलर है। अब फिल्म का इंतजार है।' एक बोला, 'प्लीज जल्दी से फिल्म रिलीज करो। ये यूट्यूब पर कब आएगी?' एक ने लिखा, 'ट्रेलर भावुक करने वाला है। एकदम दिल को छू गया।'

'तुलसी विवाह' की कास्ट

'तुलसी विवाह' की कास्ट की बात करें, तो इसमें संजना पांडेय और गोलू तिवारी के अलावा संजय पांडेय, कंचन मिश्रा, अलोक सिंह, प्रकाश जैस, निशा तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह और श्वेता कुमारी जैसे कलाकार हैं। फिल्म को मंजुल ठाकुर ने डायरेक्ट किया है और राइटर सत्येंद्र झा हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.