सोनपाल के पास पुल से हो रहा आवागमन, सुदूर क्षेत्रों में 183 पुल-पुलियों के निर्माण को मिली स्वीकृति

Updated on 05-09-2026 04:07 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम सोनपाल के पास से बहने वाले नाले में पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली परेशानी संबंधी समाचार प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग कांकेर ने इस संबंध में तथ्यात्मक जानकारी दी है।

लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग कांकेर के अनुसार, एस.एच.-26 पखांजूर-भानुप्रतापपुर मार्ग में ग्राम सोनपाल के पास बहने वाले नाले के डाउन-स्ट्रीम में पुल का निर्माण किया जा चुका है। उक्त पुल की ग्राम सोनपाल से दूरी लगभग ढाई किलोमीटर है और वर्तमान में इस पुल के माध्यम से आवागमन भी हो रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि बरसात के दौरान नाले में पानी का स्तर बढ़ने अथवा नाला उफान पर होने की स्थिति में जोखिमपूर्ण तरीके से नाला पार करने के बजाय निर्मित पुल का उपयोग करते हुए सुरक्षित आवागमन करें। जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ग्रामीणों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन कांकेर द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित सड़कों के ऐसे क्षेत्रों, जहां विभिन्न कारणों से पुल-पुलियों का निर्माण नहीं हो पाया है, वहां आवश्यकतानुसार खनिज न्यास निधि के माध्यम से पुल-पुलियों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की जा रही है। वर्ष 2024-25 से लेकर वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 तक जिले में कुल 78 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से 183 पुल-पुलियों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है।

इनमें वित्तीय वर्ष 2024-25 में 10 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से 25 पुल-पुलियों, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 53 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से 115 पुल-पुलियों तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में 13 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से 43 पुल-पुलियों के निर्माण की स्वीकृति शामिल है। जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायतों एवं स्थानीय ग्रामीणों की आवश्यकताओं और मांग के आधार पर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आवागमन सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.