छग से लगे जिलों में आज पड सकती है बौछारं

Updated on 10-02-2022 06:21 PM

रात के तापमान में भी गिरावट की संभावना
भोपाल । मध्यप्रदेश राज्य के छत्तीसगढ़ से लगे जिलों में आज बौछारें पड़ सकती हैं। सिस्टम कमजोर पड़ने के कारण आज से रात के तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। अलग-अलग स्थानों पर बने तीन वेदर सिस्टम के असर से मध्यप्रदेश के जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात में कहीं-कहीं बौछारें पड़ीं। बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक उमरिया में चार मिलीमीटर बारिश हुई। उधर हवा का रुख दक्षिणी होने से बादल छाने के कारण अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, गुरुवार को वेदर सिस्टम के कमजोर पड़कर छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ने की संभावना है। हालांकि गुरुवार को भी छत्तीसगढ़ से लगे मप्र के मंडला, बालाघाट आदि जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। गुरुवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बना हुआ है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग में एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इस चक्रवात से लेकर पश्चिमी मप्र से होकर कर्नाटक तक एक ट्रफ बना हुआ है।इन तीन वेदर सिस्टम के कारण पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। हवा का रुख दक्षिणी बना रहने से आंशिक बादल बने हुए हैं। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात का तापमान बढ़ गया। इसी क्रम में बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य रहा। साथ ही बुधवार के अधिकतम तापमान 29.7 डिग्रीसे. की तुलना में 2.2 डिग्रीसे. कम रहा। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्रीसे. अधिक रहा। यह बुधवार के न्यूनतम तापमान 11 डिग्रीसे. के मुकाबले 3.6 डिग्रीसे. अधिक रहा। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 April 2025
स्मार्ट सिटी डेवलप करने के लिए आठ साल पहले टीटी नगर के जिस इलाके से करीब 2000 मकान खाली कराने की शुरुआत हुई थी, उनमें से ज्यादातर खाली हो गए…
 20 April 2025
पराली जलाने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शनिवार को पटवारी, नगर निगम के वार्ड प्रभारी, पंचायत सचिव और ग्राम विस्तार अधिकारी की…
 20 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि हर जिले में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक प्याऊ शुरू किए जाएं और प्राचीन जल संरचनाएं को…
 20 April 2025
इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें घर से हीरा नगर थाने लाई, जहां प्राथमिक कार्रवाई के बाद एमवाय अस्पताल में…
 20 April 2025
देश में आज रविवार को पहली बार चीतों की इंट्रास्टेट शिफ्टिंग की जा रही है, यानी एक राज्य के भीतर ही चीतों को एक जगह से दूसरी जगह छोड़ा जाएगा।श्योपुर…
 20 April 2025
इंदौर में 27 अप्रैल को आईटी कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। इस कॉन्क्लेव में मप्र के सभी 55 जिलों की नदियों, तालाबों, बांधों सहित तमाम जल संरचनाओं का डिजिटल डेटाबेस प्रदर्शित…
 20 April 2025
वक्त रहते साइबर अपराधों की सूचना लेने के लिए मप्र साइबर पुलिस जल्द ही हेल्पलाइन नंबर 1930 का अपना डेडिकेटेड कॉल सेंटर शुरू करने जा रही है। अभी 1930 डायल…
 20 April 2025
राजधानी में 20 अप्रैल को दो सामाजिक संगठन वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। एक ओर मानस भवन में चौरसिया समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, तो वहीं…
 20 April 2025
मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा, उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को भोपाल की सेंट्रल जेल में ढाई महीने बीत गए…
Advt.